- दिल्ली में रविवार को आए थे 25,462 नए मामले
- राजधानी में लगभग हर तीसरा संक्रमित पाया जा रहा
- दिल्ली में कर्फ्यू सोमवार 26 अप्रैल तक रहेगा
Covid-19 Pandemic: देश के साथ ही दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. कोरोना पर 'लगाम' कसने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पूरी दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से लेकर अगले सोमवार 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक तक संपूर्ण कर्फ्यू लगाया है. गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 25 हजार से अधिक नए मामले सामने आए.इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी पहुंची गई है. आइए जानते है कि संपूर्ण कर्फ्यू के दौरान कौन सी सेवाएं को रहेगी कर्फ्यू से छूट..
- केंद्र सरकार के दफ्तर खुले रहेंगे लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा.
- दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर और सभी प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे, केवल जरूरी सामान और सेवाओं से जुड़े हुए दिल्ली सरकार के दफ्तर और प्राइवेट दफ्तर या प्रतिष्ठान खुलेंगे.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
- मेट्रो और बसें 50% क्षमता के साथ चलती रहेंगी लेकिन इसमें यात्रा वही लोग कर सकेंगे जो लॉकडाउन के दौरान कहीं आने जाने के लिए अनुमति प्राप्त कर चुके हैं.
- प्राइवेट मेडिकल शॉप जैसे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिकल से जुड़े हुए अन्य लोगों को अपना आईडी कार्ड दिखाने पर आने जाने की अनुमति होगी.
- गर्भवती महिलाओं या मरीजों को अपना पहचान पत्र या डॉक्टर की प्रिसक्रिप्शन जा मेडिकल पेपर दिखा कर आने जाने की छूट होगी.
दिल्ली में कोरोना संकट : CM केजरीवाल बोले- 100 से कम ICU बेड, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 30% हुई
- कोई व्यक्ति टीका लगवाने जाना चाहता है या टेस्ट करवाने जाना चाहता है तो उसको अपना पहचान पत्र दिखाकर जाने की छूट होगी.
- एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस अड्डा की तरफ जाने वाले या वहां से आने वाले लोगों को वैद्य टिकट दिखाने पर छूट मिलेगी.
- इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को अपना आई कार्ड दिखाना होगा.
-जिन छात्रों की परीक्षा है उनको एडमिट कार्ड दिखाना होगा और जो स्टाफ परीक्षा व्यवस्था से जुड़ा हुआ है उसको अपना आई कार्ड दिखाना होगा.
- राज्य के अंदर या राज्य के बाहर आने जाने वाले ट्रांसपोर्ट पर कोई रोक नहीं होगी.
-जरूरी सामान जैसे फल-सब्जी] दूध दवा आदि से जुड़े दुकानदारों को ईपास बनवाना होगा.
-धार्मिक स्थान खोल सकते हैं लेकिन श्रद्धालुओं को इजाजत नहीं होगी.
-शादी में 50 लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे लोगों को शादी का कार्ड दिखाना होगा.
-अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते.
-शॉपिंग सेंटर, मॉल, साप्ताहिक बाजार, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, शिक्षण संस्थान, सिनेमा, रेस्टोरेंट और बार, ऑडिटोरियम असेंबली हॉल, एंटरटेनमेंट और वाटर पार्क, पब्लिक पार्क और गार्डन, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, जिम, स्पा, बार्बर शॉप, सलून बंद रहेंगे.
-स्टेडियम में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रोग्राम आयोजित किया जा सकेगा लेकिन बिना दर्शकों के.
-सभी तरह की सामाजिक/ राजनीतिक/ खेल/ एंटरटेनमेंट/ अकादमिक/ सांस्कृतिक/ धार्मिक/ त्योहार संबंधी जमावड़ा पर रोक रहेगी.
-शादी के बारे में दिल्ली सरकार ने अपने औपचारिक आदेश में कहा है 'शादी संबंधित मूवमेंट के लिए (अधिकतम 50 लोग का जमावड़ा) लोगों को शादी के कार्ड की सॉफ्ट या हार्ड कॉपी दिखानी होगीण् 'इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको शादी का कार्ड पुलिसवालों को दिखाना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं