विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2018

2,000 के नोट दबाकर नकदी की कमी पैदा करने का चल रहा है षड्यंत्र: शिवराज सिंह चौहान

चौहान ने कहा कि यह षड्यंत्र इसलिए किया जा रहा है, ताकि दिक्कतें पैदा हो. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नगदी की कमी पैदा की जा रही है, इससे राज्य सरकार निपटेगी.

2,000 के नोट दबाकर नकदी की कमी पैदा करने का चल रहा है षड्यंत्र: शिवराज सिंह चौहान
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों में एटीएम में नकदी की कमी के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि कुछ लोगों द्वारा 2,000 के नोट दबाकर नकदी की कमी पैदा करने का षड्यंत्र चल रहा है. चौहान ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं बताया कि षड्यंत्र करने वाले ये कौन लोग हैं. चौहान ने ‘कृषक समृधि योजना’ का शुभारंभ करने के बाद यहां किसान महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब (नवंबर 2016 में) नोटबंदी हुई थी. तब 15 लाख करोड़ रूपये के नोट बाजार में थे और आज साढ़े सोलह लाख करोड़ के नोट छापकर बाजार में भेजे गए हैं.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: शिवराज के राज्यमंत्री कम्प्यूटर बाबा ने अब इनके लिए BJP से मांगा टिकट

उन्होंने कहा कि लेकिन दो-दो हजार के नोट कहां जा रहे हैं, कौन दबाकर रख रहा है, कौन नकदी की कमी पैदा कर रहा है. यह षडयंत्र है. चौहान ने कहा कि यह षड्यंत्र इसलिए किया जा रहा है, ताकि दिक्कतें पैदा हो. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नगदी की कमी पैदा की जा रही है, इससे राज्य सरकार निपटेगी. प्रदेश सरकार इस पर सख्ती से कार्रवाई करेगी. चौहान ने कहा कि इस संबंध में हम केन्द्र से भी बात कर रहे हैं. किसानों को कोई भी दिक्कत हो तो मुख्यमंत्री निवास पर स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नम्बर-0755-2540500 पर फोन करें.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में महिला खिलाड़ियों को मिली 5 रुपये वाली थाली

चौहान ने कांग्रेस पर प्रदेश में सत्ता में आने के लिए अराजकता पैदा करने का अरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश की धरती पर लाशों पर राजनीति करने का षड्यंत्र प्रारंभ कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए प्रदेश में आग लगाना चाहती है, हिंसा फैलाना चाहती है, खून से खेलना चाहती है.

VIDEO: शिवराज ने बाबाओं को बनाया मंत्री.


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब नोटबन्दी तब 15 लाख करोड़ रुपये की नोट बाजार में थे और आज 16.5 लाख करोड़ रुपये की नोट बाजार में भेज दिए गए है. लेकिन दो दो हजार के नोट कहाँ जा रहे हैं ? कौन दबा कर रख रहा है ? कौन कैश की कमी पैदा कर रहा है ? ये भी षड्यंत्र है ताकि दिक्कतें पैदा हो और दिक्कतें पैदा होने के बाद फिर कोई ना कोई गड़बड़ी की जाए. सरकार फिर सख्ती से कार्यवाही करेगी. (इनपुट भाषा से) 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chauhan Says Holding Currency Of Rs 2000 Is A Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com