विज्ञापन
This Article is From May 27, 2016

2023 तक भारत में दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन, एक घंटे में तय करेगी 320KM का सफर

2023 तक भारत में दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन, एक घंटे में तय करेगी 320KM का सफर
रेल मंत्री सुरेश प्रभु (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को कहा कि भारत में पहली बुलेट ट्रेन 2023 में दौड़ने लगेगी, जिससे इस उपमहाद्वीप में ट्रेन परिचालन के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात होगा।

एक घंटे में तय करेगी 320 किमी का सफर
प्रभु ने बताया कि वर्ष 2023 में पहली बुलेट ट्रेन भारत में दौड़ने लगेगी। हम पहले ही बुलेट ट्रेन परियोजना के चरणों पर चर्चा कर चुके हैं। इस बुलेट ट्रेन के मुंबई और अहमदाबाद के बीच की 508 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी करने की संभावना है। इसकी सामान्य गति 320 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी, जबकि अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

समुद्र के नीचे होगी सुरंग
रेल मंत्री ने कहा कि काम नियम के मुताबिक चल रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन पर मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा करते समय लोग समुद्र के नीचे रेल यात्रा कर रोमांचित हो उठेंगे। 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल गलियारे में समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर की सुरंग होगी।

करीब 97,636 करोड़ रुपए हैं अनुमानित लागत
इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 97,636 करोड़ रुपए हैं, जिसके 81 प्रतिशत हिस्से का वित्त पोषण जापान से ऋण लेकर किया जाएगा। जापान के साथ ऋण समझौता इस साल के अंत तक किए जाने की संभावना है और निर्माण कार्य 2018 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
2023 तक भारत में दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन, एक घंटे में तय करेगी 320KM का सफर
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com