विज्ञापन

तेज रफ्तार में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम, एक महीने में तैयार हो रहा 15KM ट्रैक: रेल मंत्री

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना लगभग 508 किलोमीटर लंबी है, जिसमें से 352 किलोमीटर गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में स्थित है.

तेज रफ्तार में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम, एक महीने में तैयार हो रहा 15KM ट्रैक: रेल मंत्री
  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में अब एक महीने में पंद्रह किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक तैयार किया जा रहा है
  • इस प्रोजेक्ट में विश्व की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है और IIT बॉम्बे में केंद्र स्थापित है
  • मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर करीब पांच सौ आठ किलोमीटर लंबा होगा और कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगा
नई दिल्ली:

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कैबिनेट ब्रीफिंग में जानकारी दी कि महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है और एक महीने में 15 किलोमीटर तक ट्रैक तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का रेलवे ट्रैक एक महीने में आधा किलोमीटर तैयार होने की उम्मीद थी, लेकिन अब काम काफी तेज कर दिया गया है.

रेल मंत्री के मुताबिक, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को तैयार करने में दुनिया की सबसे बेहतर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. IIT बॉम्बे में इसका सेंटर फॉर एक्सीलेंस बना है. साथ ही, IIT रूड़की और IIT चेन्नई में इस प्रोजेक्ट की स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग पर रिसर्च किया गया है. इस प्रोजेक्ट में भारतीय इंजीनियरों ने इसमें ज़रूरी हाई-टेक टेक्नोलॉजी को अब्सॉर्ब किया है.

इस वर्ल्डक्लास प्रोजेक्ट से जुडी टेक्नोलॉजी का देश में अच्छा नॉलेज बेस बन गया है. इसके तहत, करीब 120 फुट का ब्रिज महज 16 घंटों में तैयार कर लिया गया. इस प्रोजेक्ट के तहत 4000 किलोमीटर का हाई-स्पीड ट्रैक तैयार किया जाना है.
Latest and Breaking News on NDTV

अश्विनी वैष्णव ने कहा, "हमने सभी प्रक्रिया को स्टैंडर्डज़ किया है, और ये पूरा प्रोजेक्ट फैक्ट्री बिल्ड होगा. इस प्रोजेक्ट पर 11 अगस्त, 2021 को कंस्ट्रक्शन शुरू किया गया था. पिछले करीब 5 साल में अच्छा प्रोग्रेस हुआ है. बीच में ढाई साल ठाकरे जी ने (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री) देरी कर दी, जिन्होंने महाराष्ट्र तक मंज़ूरी नहीं दी. इसके बाद हमें प्रोजेक्ट का डिज़ाइन चेंज करके सूरत में डिपो बनाना पड़ा. ये पहले इतना काम्प्लेक्स प्रोजेक्ट है देश का, हम कोई जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते हैं".

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अपडेट:

  • बुलेट ट्रेन की स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी
  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र में सात पर्वतीय सुरंगों पर काम चल रहा है
  • प्रधानमंत्री ने 7000 किमी तक बुलेट ट्रेन का ट्रैक लगाने को मंज़ूरी दी है
  • अभी 4000 किलोमीटर का ट्रैक बनाना है. उसके बाद 3000 किलोमीटर का और ट्रैक बनेगा

इस प्रोजेक्ट के ऑपरेशनल होने पर मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा समय घटकर केवल 1 घंटा 58 मिनट रह जाएगा. सरकार के मुताबिक, इससे देश के दो प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों - मुंबई और अहमदाबाद की अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी और वे एकीकृत हो जाएंगी.

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना लगभग 508 किलोमीटर लंबी है, जिसमें से 352 किलोमीटर गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में स्थित है.

यह रेल कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा.

ये भी पढ़ें: न गिट्टी, न पत्थर... सीधे कंक्रीट पर दौड़ेगी ट्रेन, देखिए कैसे बन रहा बुलेट ट्रेन का खास ट्रैक; VIDEO

ये भी पढ़ें: बंगाल में बुलेट ट्रेन की उम्‍मीद में बुलेट रफ्तार से भागा ये रेलवे शेयर, BJP की जीत से कनेक्‍शन समेत ये 4 कारण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bullet Train, Bullet Train Project, Bullet Train Project Work, Railway Minister Ashwini Vaishnav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com