विज्ञापन

Sarkari Naukri 2026 : HPRCA ने फार्मासिस्ट के इतने पदों पर निकाली वैकेंसी, 20 मई तक करें आवेदन

इन पदों के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

Sarkari Naukri 2026 : HPRCA ने फार्मासिस्ट के इतने पदों पर निकाली वैकेंसी, 20 मई तक करें आवेदन
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है.

Sarkari Job Alert 2026 : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर, ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश के तहत फार्मासिस्ट (एलोपैथी)-जॉब ट्रेनी के कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है.  

कब तक कर सकते हैं आवेदन

एचपीआरसीए की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल की सुबह 10.00 बजे से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है. ऐसे में इन पदों के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

वहीं, जिन उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए करेक्शन विंडो आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के 4 दिन बाद तक खोल दी जाएगी. हालांकि, इसके लिए कैंडिडेट्स को अतिरिक्त 100 रुपए करेक्शन फीस देनी होगी.

क्या होनी चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स का संबंधित राज्य/केंद्र सरकार की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत होना भी अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे होगा सिलेक्शन 

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा/लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 18,000 रुपए सैलरी/स्टाइपेंड के तौर पर प्रति माह दिए जाएंगे.

कितनी होगी एप्लिकेशन फीस

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 800 रुपए तय किया गया है. कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com