यह ख़बर 10 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बुलंदशहर में नाबालिग से गैंगरेप, साल पर पहले भी हुई थी शिकार

खास बातें

  • बुलंदशहर में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लड़की के साथ एक वर्ष पूर्व भी पांच लड़कों ने दुष्कर्म किया था।
बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के ग्राम कनैनी में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी सिंह ने बताया कि बालिका अपने घर की छत पर सो रही थी, जबकि उसके परिजन नीचे आंगन में सो रहे थे। देर रात में गांव के ही दो लोग छत के रास्ते से उसके पास आ गए और तमंचे के बल पर दोनों ने सामूहिक बलात्कार किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित लड़की के साथ एक वर्ष पूर्व भी पांच लड़कों ने दुष्कर्म किया था। वे सभी बुलंदशहर जेल में बंद हैं।