विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्‍ली:

Budget Session 2022: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है. कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को लोकसभा में सरकार पर जमकर बरसीं. सोनिया गांधी ने कहा कि फेसबुक द्वारा सत्ता की मिलीभगत से जिस तरह सामाजिक सौहार्द्र भंग किया जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. उन्‍होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसी वैश्विक कंपनियों का उपयोग नेताओं, राजनीतिक दलों द्वारा पॉलिटिकल नेरेटिव को आकार देने के लिए किया जा रहा है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह बार-बार नोटिस में आया है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों को समान अवसर प्रदान नहीं कर रही हैं. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू हुआ था और यह 8 अप्रैल तक चलेगा. 

Here are the Live Updates on Parliament Budget Session 2022:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Budget Session 2022, Parliament Budget Session Live Update, Parliament Budget Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com