यह ख़बर 30 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भाजपा ने उठाए अंत्येष्टि के तरीके पर सवाल

खास बातें

  • दिल्ली में चलती बस में दुष्कर्म की शिकार लड़की की आनन-फानन में की गई अंत्येष्टि पर भाजपा ने रविवार को सवाल खड़ा किया।
नई दिल्ली:

दिल्ली में चलती बस में दुष्कर्म की शिकार लड़की की आनन-फानन में की गई अंत्येष्टि पर भाजपा ने रविवार को सवाल खड़ा किया।

छह लोगों की क्रूरता की शिकार बनी लड़की को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। सिंगापुर से रविवार तड़के शव पहुंचने के कुछ ही घंटों के भीतर गुपचुप तरीके से पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हम निजता के अधिकार को समझते हैं। निजता के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन आनन-फानन तरीका सवाल भी पैदा करता है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर अंत्येष्टि में शामिल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने अंत्येष्टि की गोपनीयता बरते जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि हम केवल परिवार की निजता का सम्मान करना चाहते थे।