विज्ञापन

आशा भोसले की बने बायोपिक तो कौन एक्ट्रेस निभाए किरदार? आशा ताई ने इन 2 एक्ट्रेस का लिया था नाम- एक नेता, दूसरी ग्लोबल स्टार

आशा भोसले से आठ साल पहले एक सवाल पूछा गया था, अगर आपकी बायोपिक बने तो कौन एक्ट्रेस आपको परदे पर अच्छे से दिखा सकती हैं. तो इस पर आशा ताई ने इन दो एक्ट्रेसेस का नाम लिया था.

आशा भोसले की बने बायोपिक तो कौन एक्ट्रेस निभाए किरदार? आशा ताई ने इन 2 एक्ट्रेस का लिया था नाम- एक नेता, दूसरी ग्लोबल स्टार
आशा भोसले और उनकी बायोपिक वाला किस्सा
नई दिल्ली:

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की वो हस्ती थीं, जिन्होंने अपने 80 साल के करियर में 20 भाषाओं में लगभग 12 हजार गाने गाए. 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया. वे 92 वर्ष की थीं. आशा ताई के निधन के बाद दुनिया भर से उनके लिए शोक संदेश आ रहे हैं. अकसर देखा गया है कि नामचीन हस्तियों पर फिल्में भी बनती हैं. अगर आशा भोसले पर फिल्म बनती है तो परदे पर उनका किरदार किसे एक्ट्रेस को निभाना चाहिए? यह एक ऐसा सवाल है जो 2018 में आशा भोसले से पूछा गया था और इसका उन्होंने बहुत सधा हुआ जवाब भी दिया था. 

आशा भोसले और प्रियंका चोपड़ा

आशा भोसले और प्रियंका चोपड़ा

दिसंबर 2018 में बॉम्बे टाइम्स के एक इंटरव्यू में लेजंडरी सिंगर आशा भोसले ने अपनी बायोपिक बनाने की बात पर दिलचस्प टिप्पणी की थी. जब उनसे पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी पर कोई फिल्म बनी तो कौन सी अभिनेत्री उनकी भूमिका निभा सकती है, तो आशा भोसले ने बिना किसी हिचकिचाहट के दो नाम सुझाए. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रियंका चोपड़ा जोनास मेरे रोल को स्क्रीन पर परफेक्ट तरीके से निभा सकती हैं. कंगना रनौत भी बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं. मुझे लगता है कि वह भी मेरे लिए शानदार चॉइस साबित हो सकती हैं.'

Latest and Breaking News on NDTV

इसके साथ ही आशा भोसले ने हंसते हुए एक मजेदार टिप्पणी जोड़ी, 'यह सब कहने के बाद भी मुझे नहीं लगता कि मेरी जिंदगी पर कभी फिल्म बनेगी.' यह बयान उस समय काफी चर्चा में रहा जब बॉलीवुड में बायोपिक्स का ट्रेंड जोरों पर था. आशा भोसले की जिंदगी खुद में एक सिनेमाई कहानी है, गरीबी से शुरू करके संगीत की दुनिया में राज करने तक का सफर, लता मंगेशकर के साथ बहन का रिश्ता, आरडी बर्मन के साथ प्यार और हजारों गानों की विरासत. आशा भोसले ने 1940 के दशक से अपना सफर शुरू किया था और आज भी उनकी आवाज़ संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी हुई है. 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle Funeral, Asha Bhosle Last Rites, Asha Bhosle Biopic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com