विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 09, 2013

कर्नाटक विधानसभा में भाजपा विधायक ने शेट्टार पर पानी फेंका

Read Time: 1 min
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा में कावेरी मुद्दे पर विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा के एक विधायक ने मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के सिर पर पानी फेंक दिया।

विधायक एचएस शंकरलिंगे गौड़ा अध्यक्ष के आसन के समीप मुख्यमंत्री के सामने आ गए और उन पर बोतल का पानी उड़ेल दिया। उस वक्त मुख्यमंत्री बजट भाषण पढ़ रहे थे।

माना जा रहा है कि मैसूर जिले की चामराज सीट से विधायक गौड़ा ने कावेरी मुद्दे पर अपने विरोध व्यक्त करने के लिए यह किया। कर्नाटक में भाजपा की सरकार है।

इस घटना से एक दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक सरकार को आदेश दिया था कि तमिलनाडु को उसके हिस्से का पानी दिया जाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
जेपी नड्डा का जम्मू-कश्मीर दौरा, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा
कर्नाटक विधानसभा में भाजपा विधायक ने शेट्टार पर पानी फेंका
सत्संग से बिछ गईं 121 लाशें और सेवादार बोला- 'प्रभु' दोषी नहीं, जो आएगा, वो जाएगा भी
Next Article
सत्संग से बिछ गईं 121 लाशें और सेवादार बोला- 'प्रभु' दोषी नहीं, जो आएगा, वो जाएगा भी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;