विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस को छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हर किसी का करते हैं सम्मान

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह कांग्रेस सोनिया गांधी और पी चिदंबरम के इर्द-गिर्द घूमती है.

बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस को छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हर किसी का करते हैं सम्मान
शाहनवाज हुसैन
  • बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर किया पलटवार
  • कहा- कांग्रेस को छोड़कर हर किसी का करते हैं सम्मान
  • कहा- ऐसा लगता है कि उनकी टिप्पणिया "ईर्ष्या" से प्रेरित हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भाजपा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सरदार पटेल से जुड़ी टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह नेहरू-गांधी परिवार से "संबंध" रखने वाली कांग्रेस को छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने वालों का सम्मान करती है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है, इसलिये वह कांग्रेस नेता पटेल की विरासत हथियाने की कोशिश कर रही है. भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उनकी टिप्पणिया "ईर्ष्या" से प्रेरित हैं क्योंकि उनकी पार्टी ने पटेल की जयंती पर एक बार भी उल्लेखनीय कार्यक्रम आयोजित नहीं किये. 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा- ट्विटर से कटाक्ष करना आसान

उन्होंने कटाक्ष करते हुए पत्रकारों से कहा कि यह कांग्रेस सोनिया गांधी और पी चिदंबरम के इर्द-गिर्द घूमती है. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कांग्रेस के पास वे लोग थे जो भारत को स्वतंत्रता के लिये लड़ना चाहते थे. इसमें ऐसे नेता भी थे जो जवाहरलाल नेहरू के विरोधी थे. गांधीजी ने स्वतंत्रता के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिये."

प्रियंका गांधी का निशाना: सरदार पटेल को अपनाने की कोशिश कर रही है BJP, क्योंकि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं

हुसैन ने कहा, "प्रियंका गांधी को यह पता होना चाहिये कि पटेल किसी पार्टी से नहीं बल्कि देश से संबंध रखते हैं. वह भारत रत्न हैं. हम भारत की स्वतंत्रता के लिये लड़ने वाले सभी लोगों का सम्मान करते हैं."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com