यह ख़बर 04 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नहीं रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद

खास बातें

  • 89 वर्षीय आजाद पिछले 11 सितंबर से एम्स में भर्ती थे। पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आजाद ने आज तड़के चार बजे एम्स में अंतिम सांस ली।
नई दिल्ली:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद का मंगलवार तड़के दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। 89 वर्षीय आजाद पिछले 11 सितंबर से एम्स में भर्ती थे। पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आजाद ने आज तड़के चार बजे एम्स में अंतिम सांस ली। झा के पुत्र डॉ राजवर्धन आजाद ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए साकेत स्थित आवास में रखा गया है। अंतिम संस्कार आज ही दोपहर करीब दो बजे लोधी रोड़ स्थित शमशान घाट में किया जाएगा। इसके बाद उनकी अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया जाएगा। आजाद ने बताया कि इसके अलावा उनकी अस्थियों को नौवें दिन भागलपुर के कहलगांव में गंगा में विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्राद्ध झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित पैतृक गांव कसबा महगांव में होगा। भागवत झा आजाद चौदह फरवरी 1988 से 10 मार्च 1989 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से छह बार सदस्य चुने गए थे। केंद्र में भी वह कई विभागों के मंत्री रहे। आजाद के परिवार में तीन पुत्र हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com