विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2020

मुंबई के डेंटिस्‍ट को चीन में फंसे मां के पार्थिव शरीर के वापस आने का इंतज़ार

चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत ने वहां मेडिकल सामग्रियों की एक खेप भेजने का फैसला किया है. ऐसे में डॉक्टर पुनीत मेहरा ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वापसी उड़ान में उनकी मां रीता मेहरा का पार्थिव शरीर वापस ले आया जाए. 

Also Read in
मुंबई के डेंटिस्‍ट को चीन में फंसे मां के पार्थिव शरीर के वापस आने का इंतज़ार
डॉक्टर पुनीत मेहरा ने भारत सरकार से उनकी मां रीता मेहरा का पार्थिव शरीर वापस लाने की गुहार लगाई है.
  • कोरोना वायरस की वजह से भारत समेत अन्य देशों से चीन का संपर्क कटा हुआ है
  • बई का एक बेटा अपनी मां के पार्थिव शरीर को चीन से लाने की गुहार लगाई है
  • भारत ने चीन मेडिकल सामग्रियों की एक खेप भेजने का फैसला किया है
मुंबई:

कोरोना वायरस की वजह से भारत समेत अन्य देशों से चीन का संपर्क कटा हुआ है. ऐसे में मुंबई का एक बेटा अपनी मां के पार्थिव शरीर को चीन से भारत लाने के लिए भारत सरकार से गुहार लगा रहा है. चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत ने वहां मेडिकल सामग्रियों की एक खेप भेजने का फैसला किया है. ऐसे में डॉक्टर पुनीत मेहरा ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वापसी उड़ान में उनकी मां रीता मेहरा का पार्थिव शरीर वापस ले आया जाए. 

बता दें, रीता मेहरा का शव चीन के हन्नान प्रांत के प्रांतीय अस्पताल में रखा हुआ है. चीन में कोरोना वायरस की महामारी के कारण सड़कें सुनसान पड़ी हैं, हवाई अड्डे पर भी सन्नाटा पसरा है. लोग घरों में कैद हैं और अन्य देशों के साथ संपर्क भी कटा हुआ है. ऐसे में इस परिवार की पूरी आस अब चीन पहुंच रही उस भारतीय उड़ान से है जो वापसी में वहां फंसे कुछ अन्य भारतीयों को निकाल कर लाने की तैयारी कर रहा है.

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, मरने वालों की संख्या पहुंची 1,770 के पार

वहीं चीन में घातक कोरोना वायरस से 105 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,770 के पार पहुंच गई. अधिकारियों ने कम महत्व वाले सार्वजनिक स्थानों को बंद करने और बुरी तरह से प्रभावित हुबेई प्रांत में महामारी को नियंत्रित करने के लिए यातायात प्रतिबंध लगाने जैसे कड़े कदम उठाने की घोषणा की है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ' की एक खबर के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि 2,048 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ ही इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 70,548 हो गई है. इससे रविवार को जिन 105 लोगों की जान गई उनमें से 100 हुबेई में जबकि तीन हेनान और दो गुआंगदोंग में मारे गए.

VIDEO: चीन से आए भारतीयों में कोरोना वायरस नहीं: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Mumbai Dentist, Puneet Mehra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com