विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

आज CM पद की तीसरी बार शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल, 50 आम लोग होंगे मंच पर, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता नहीं, 10 बड़ी बातें

अरविंद केजरीवाल ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में किसी दूसरे राज्य के मख्यमंत्री या दूसरी पार्टी के नेताओं को बुलाने के बजाय दिल्ली के निर्माता के नाम से कई वर्गों के 50 मेहमानों को आमंत्रित किया है.

आज CM पद की तीसरी बार शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल, 50 आम लोग होंगे मंच पर, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता नहीं, 10 बड़ी बातें
अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली सीएम की शपथ लेंगे.
नई दिल्ली:
  1. रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.  
  2. अधिकारियों ने बताया कि समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला है और सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक इलाके में यातायात नियम लागू रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों के 2,000 से 3,000 कर्मी चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे. 
  3. निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक चैनल के एक संवाददाता और एक कैमरामैन को कार्यक्रम कवर करने की इजाजत होगी.
  4. पुलिस ने शुक्रवार को यातायात प्रतिबंध के संबंध में परामर्श जारी किया है. उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सभी सड़कें सीसीटीवी की निगरानी में हैं. मैदान के आस-पास और प्रवेश द्वारों पर ‘मेटल डिटेक्टर' उपकरण लगाए गए हैं. यातायात परामर्श में कहा गया है कि रविवार को कारों को सिविक सेंटर और उसके पीछे पार्क करना होगा. 
  5. बसों को माता सुंदरी मार्ग, पावर हाउस मार्ग, वेलोड्रोम मार्ग, राजघाट पार्किंग, शांति वन पार्किंग और जरूरत के अनुसार राजघाट तथा समता स्थल में पार्क किया जा सकता है. परामर्श में कहा गया है कि ओबी वैन जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रामलीला मैदान के सामने और पीछे, मैदान के द्वार संख्या दो और कमला मार्केट के आस-पास पार्क किए जाएंगे.
  6. राजघाट चौक, दिल्ली गेट चौक, गुरु नानक चौक सहित कई अन्य मार्गों पर वाणिज्यिक वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी.
  7. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार 16 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. वहीं, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार को 30 से अधिक परियोजनाओं के शुभारंभ के लिये अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे.
  8. केजरीवाल ने अखबारों में विज्ञापनों के जरिए दिल्लीवासियों से अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का अनुरोध किया है जब वह लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे.
  9. दिल्ली सरकार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (रामलीला मैदान उसके अधिकारक्षेत्र में है) और लोक निर्माण विभाग शपथ ग्रहण समारोह स्थल को तैयार करने के लिए मिलकर काम किया है. इस विशाल मैदान में सवा लाख लोगों के बैठने की क्षमता है.
  10. सूत्रों के अनुसार बैठने की व्यवस्था के साथ ही लोगों के खड़े रहने की भी व्यवस्था होगी. इस शपथग्रहण समारोह में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, AAP, Delhi Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com