विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2015

पूरे हिमालय क्षेत्र में 248 ग्लेशियर पिघल रहे हैं : सरकार

पूरे हिमालय क्षेत्र में 248 ग्लेशियर पिघल रहे हैं : सरकार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: सरकार ने कहा कि पूरे हिमालय क्षेत्र में 34919 ग्लेशियर हैं जिसमें से 248 पिघल रहे हैं जबकि 18 का विस्तार हो रहा है। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा इसरो के साथ गठबंधन में 2004 और 2011 के बीच कराए गए अध्ययन में पता चला कि संपूर्ण हिमालय क्षेत्र में 34919 ग्लेशियर 75779 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसरो के अध्ययन आंकड़ों के अनुसार 1752 हिमनदों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ जबकि 248 ग्लेशियर पिघल रहे थे जबकि 18 का विस्तार हो रहा था।

बायोमास जलाने से भारतीय शहरों विशेषकर दिल्ली.एनसीआर में हवा की गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बात का कोई निर्णयात्मक अध्ययन नहीं है कि पड़ोसी राज्यों में बायोमास जलाने से दिल्ली में वायु गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ रहा हो।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिमालय, ग्लेशियर, हिमस्खलन, प्रकाश जावड़ेकर, Himalaya, Glaciers, Prakash Javdekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com