विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

दिल्ली में हिंसा के दौरान सशस्त्र भीड़ ने NDTV के रिपोर्टरों पर किया हमला

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर जारी बवाल के बीच सशस्त्र भीड़ ने आज NDTV के तीन रिपोर्टरों और एक कैमरापर्सन पर हमला कर दिया.

Also Read in
NDTV के रिपोर्टरों पर भीड़ ने किया हमला.
नई दिल्ली:

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर जारी बवाल के बीच सशस्त्र भीड़ ने आज NDTV के तीन रिपोर्टरों और एक कैमरापर्सन पर हमला कर दिया. वो बस अपना काम कर रहे थे और उस समय वहां कोई पुलिसवाला भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौजूद नहीं था. अरविंद गुणशेखर को एक भीड़ ने घेर लिया और उनके चेहरे पर मारा.

अरविंद के तीन दांत भी टूट गए, उनके सिर पर एक लाठी पड़ने वाली थी कि तभी एनडीटीवी के ही सहयोगी सौरभ शुक्ला ने उन्हें बचाया. वो लाठी सौरभ शुक्ला को लगी. उनके पीठ पर घूंसे भी मारे गए. वे दोनों वहां से बचकर निकलने में कामयाब रहे- अभी वे दोनों सुरक्षित हैं.

एनडीटीवी की रिपोर्टर मरियम अलवी को भी एक अन्य जगह भीड़ ने पीठ पर मारा. वहां वो श्रीनिवासन जैन के साथ रिपोर्ट कर रही थी. उनके साथ के कैमरापरसन सुशील राठी भी घायल हुए.  हमारे सहयोगी अब सुरक्षित हैं, लेकिन जो हमला उनको झेलना पड़ा, उससे साफ़ है कि किस तरह भीड़ ख़तरनाक ढंग से हिंसक हो रही है. ज़रूरत बेहतर पुलिस मौजूदगी और गश्त की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Violence, Delhi Clashes, NDTV Reporters Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com