यह ख़बर 22 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

त्रिपुरा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सरेआम निर्वस्त्र किया

खास बातें

  • त्रिपुरा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, पिटाई की गई और उसे सरेआम निर्वस्त्र कर एक पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।
अगरतला:

त्रिपुरा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, पिटाई की गई और उसे सरेआम निर्वस्त्र कर एक पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।

एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, "पश्चिमी त्रिपुरा के बिशालगढ़ में बुधवार की रात 37 वर्षीया एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद महिला को निर्वस्त्र किया गया, बेरहमी से उसकी पिटाई की गई और उसे एक पेड़ से बांध दिया गया।"

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी सहित अन्य तीन आरोपी अभी तक फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला को उसके घर से खींच लिया और दुष्कर्म के लिए उसे वहां ले गए जहां महिलाओं सहित कई लोग मौजूद थे लेकिन पीड़िता को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। पीड़ित महिला पांच बच्चों की मां है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में महिला के पति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस बीच, त्रिपुरा महिला आयोग की अध्यक्ष पूर्णिमा रॉय ने इस क्रूरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस घटना के विरोध में बिशालगढ़ में लोगों ने एक रैली आयोजित की।