यह ख़बर 29 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे अन्ना हजारे

खास बातें

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे इलाज कराने के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे और फिर गुड़गांव के लिए रवाना हो गए।
नई दिल्ली:

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे इलाज कराने के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे और फिर गुड़गांव के लिए रवाना हो गए। वह पीठ के दर्द और खांसी से परेशान हैं।

हजारे (74) पुणे से रवाना होने के बाद दिन में डेढ़ बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां से उन्हें गुडगांव के मेदान्ता अस्पताल ले जाया गया।

उनके नजदीकी साथियों ने बताया कि हजारे की ‘विस्तृत चिकित्सा जांच’ की जाएगी क्योंकि वह लगातार पीठ के दर्द और खांसी से परेशान हैं।

हजारे का इससे पहले संचेती अस्पताल में ब्रांकाइटिस अस्पताल में इलाज कराया गया था। इससे पहले भी रामलीला मैदान में 12 दिन के अनशन के खत्म करने के बाद हजारे का मेदांता अस्पताल में इलाज किया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नरेश त्रेहन के नेतृत्व में डाक्टरों का एक दल रामलीला मैदान में उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा था। हजारे के खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें जेल भरो आंदोलन को वापस लेना पड़ा और पांच चुनावी राज्यों में यात्रा करने की योजना को रद्द करना पड़ा।