विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

अण्णा हजारे ने पीएम को लिखा पत्र, पूछा- दिल्ली में किस जगह आंदोलन करें

समाजसेवी अन्ना हजारे अगले साल 23 मार्च से दिल्ली में अपना आंदोलन शुरू करेंगे और आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंदोलन के लिए जगह बताने को कहा है.

Also Read in
अण्णा हजारे ने पीएम को लिखा पत्र, पूछा- दिल्ली में किस जगह आंदोलन करें
अण्णा हजारे (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: एक बार फिर से जन लोकपाल और किसानों के मुद्दे पर समाजसेवी अण्णा हजारे दिल्ली से आंदोलन का शंखनाद करेंगे. सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे जन लोकपाल और किसानों के मुद्दों को लेकर अगले साल 23 मार्च से दिल्ली में अपना आंदोलन शुरू करेंगे और आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंदोलन के लिए जगह बताने को कहा है.

हजारे ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा, 'आप लोगों से कहते हैं कि आप भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना चाहते हैं. लेकिन आपने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने वाले लोकपाल विधेयक को कमजोर कर दिया. हजारे ने कहा, 'आप जो कहते हैं और करते हैं, उसमें अंतर है. इसलिए मैंने कई राज्यों में कार्यकर्ताओं से आंदोलन के बारे में कहा है. उन्होंने कहा है कि 23 मार्च शहीद दिवस है, इसलिए हमें उस तारीख पर दिल्ली में आंदोलन शुरू करना चाहिए.'

यह भी पढ़ें - अन्ना हजारे ने कहा- भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही मोदी सरकार, फिर शुरू करेंगे आंदोलन

उन्होंने मोदी को लिखा, 'इसलिए हमने 23 मार्च को आंदोलन करने का फैसला किया है.' कृपया हमें आंदोलन के लिए दिल्ली में जगह बताएं.' हजारे ने कहा, 'कृपया हमें बताएं कि उन राज्यों में लोकायुक्त नियुक्त करने में क्या कठिनाइयां हैं जहां भाजपा सत्ता में है.' उन्होंने कहा, 'लोकपाल विधेयक में पांच साल लग जाते हैं लेकिन इसे कमजोर करने वाला विधेयक केवल तीन दिन में पारित हो गया. यह दिखाता है कि आपकी सरकार का भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का कोई इरादा नहीं है.' 

यह भी पढ़ें - ईमानदार युवाओं को राजनीति में जाना चाहिए : अन्ना हजारे

हजारे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने गांव रालेगण सिद्धी में अपने समर्थकों की सभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि यह आंदोलन जन लोकपाल, किसानों के मुद्दों और चुनाव सुधारों के लिए सत्याग्रह होगा.

VIDEO: Videos : किसानों के मुद्दे पर अन्ना हजारे अब मोदी सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन (इनपुट भाषा से)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anna Hazare, Anna Hazare Campaign, Anna Hazare Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com