राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी "खराब" स्थिति में बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 260 है. यह खराब (Poor) कैटेगरी में आता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, आज दिल्ली में सुबह में कोहरा/धुंध और बाद में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी. अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, शनिवार को उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ने के चलते सोमवार को रात के तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले शुक्रवार को पिछले 14 साल में नवंबर महीने में दिल्ली में सबसे सर्द सुबह रही थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Delhi: Air quality in Punjabi Bagh remains in 'Poor' category, records an AQI (Air Quality Index) of 260 as per Central Pollution Control Board.
— ANI (@ANI) November 22, 2020
IMD forecasts 'Fog/mist in morning & partly cloudy sky later' with min temperature of 7° Celsius & max of 24° Celsius in Delhi today. pic.twitter.com/o1YMqS0PY4
वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ''खराब'' श्रेणी में रही और 24 घंटे के दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 251 रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.
Mercury level dips in Delhi; India Meteorological Department (IMD) forecasts a minimum temperature of 7° Celsius and a maximum of 24° Celsius today.
— ANI (@ANI) November 22, 2020
Delhi to experience 'Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later', as per IMD forecast.
Visuals from Signature Bridge. pic.twitter.com/PkKoqe4QNq
बता दें दीवाली के आसपास दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इस हद तक बढ़ गया था कि राष्ट्रीय राजधानी गैस चैंबर में तब्दील हो गई थी. इस दौरान, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर रहा. इसे गंभीर कैटेगरी माना जाता है.
(एजेंसियों के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं