विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2018

अन्नाद्रमुक नेता का दावा : द्रमुक का बीजेपी से है तालमेल, राहुल का नाम PM कैंडिडेट के रूप में घोषित करने को तैयार नहीं

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एम थंबीदुरई ने दावा किया कि द्रमुक का भाजपा के साथ तालमेल है और ऐसे में वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम अपने गठबंधन के प्रधानमंत्री प्रत्याशी के रूप में घोषित करने के लिए तैयार नहीं है

अन्नाद्रमुक नेता का दावा : द्रमुक का बीजेपी से है तालमेल, राहुल का नाम PM कैंडिडेट के रूप में घोषित करने को तैयार नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • अन्नाद्रमुक नेता का दावा
  • द्रमुक का है बीजेपी से तालमेल
  • पीएम कैंडिडेट के रूप में राहुल का नाम घोषित करने को तैयार नहीं
कोयंबटूर: अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई ने सोमवार को दावा किया कि द्रमुक का भाजपा के साथ तालमेल है और ऐसे में वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम अपने गठबंधन के प्रधानमंत्री प्रत्याशी के रूप में घोषित करने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘क्या द्रमुक लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री प्रत्याशी के रूप में घोषित करने के लिए तैयार है? द्रमुक राहुल गांधी को प्रधानमंत्री प्रत्याशी के रूप में नाम घोषित करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उसकी तालमेल भाजपा के साथ है.'' यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर द्रमुक कहता है कि चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का नाम तय होगा तो यह एक राजनीतिक नौटंकी होगी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 : टिकट बंटवारे पर फंसता पेंच, कट सकता है 80 विधायकों का पत्ता

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने  कहा है कि राहुल गांधी अगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी 'आधिकारिक' रूप से यह नहीं कहा कि विपक्षी गठबंधन अगर अगली सरकार बनाता है तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री होना चाहिए.

VIDEO: मिशन 2019 : बयानवीर करेंगे कांग्रेस का बेड़ा गर्क?
चिदंबरम ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का ध्यान भाजपा की सरकार को गिराना और 'प्रगतिशील' विकल्प को लाना है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, AIADMK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com