यह ख़बर 14 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आदर्श सोसाइटी की फाइल से कुछ नोट शीटें गायब

खास बातें

  • आदर्श हाउसिंग सोसाइटी से संबंधित महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग की एक फाइल से कुछ नोट शीटें गायब मिली हैं।
नई दिल्ली:

आदर्श हाउसिंग सोसाइटी से संबंधित महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग की एक फाइल से कुछ नोट शीटें गायब मिली हैं। यह जानकारी रक्षा मंत्री एके एंटनी ने लोकसभा को दी। उन्होंने बताया कि एक फाइल से कुछ नोट शीटें गायब पाई गई हैं। इस संबंध में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुंबई पुलिस के पास एक प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने अरविन्द कुमार शर्मा, सुमित्रा महाजन, भूदेव चौधरी, बोचा झांसी लक्ष्मी, बालकृष्णा खांडेराव शुक्ला, जयश्रीबेन पटेल और कुमारी सरोज पांडेय के सवालों के लिखित जवाब में बताया कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 15 नवंबर 2010 को प्रारंभिक मामला दर्ज किया था। 29 जनवरी 2011 को भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत 13 लोगों के खिलाफ एक नियमित मामला दर्ज किया गया। मंत्री ने बताया कि जांच अभी जारी है, जिसके पूरा होने के बाद ही नियमों के उल्लंघन के ब्यौरों का पता लगाया जा सकता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com