यह ख़बर 31 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रांची : सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बारला की हिरासत 14 दिन बढ़ी

खास बातें

  • रांची की पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बारला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। दयामणि की गिरफ्तारी के विरोध में वहां प्रदर्शन हो रहे हैं।
रांची:

रांची की जानी−मानी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बारला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। रविवार को दयामणि की गिरफ्तारी के विरोध में वहां प्रदर्शन हो रहे हैं।

रविवार को दयामणि बारला को सीजेएम कोर्ट में पेशी किया गया, जिसके बाद उन्हें फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें 16 अक्टूबर को गिरफ्तार करने के बाद भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दो दिन पहले उनकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दयामणि रांची के पिस्का नगड़ी इलाके में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं। वहां किसानों की 227 एकड़ जमीन ली गई है। बताया जा रहा है कि यह जमीन लॉ कॉलेज, आईआईएम और आईआईटी खोलने के लिए ली गई है। इसको लेकर लोग लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।