विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए 7500 ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सोमवार दोपहर को चंद्रयान-2 ले जाने वाले भारत के रॉकेट जियोसिंक्रोनिक सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल- मार्क तृतीय (जीएसएलवी -एमके तृतीय) का प्रक्षेपण देखने के लिए 7,500 लोगों ने इसरो में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है.

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए 7500 ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली:

सोमवार दोपहर को चंद्रयान-2 ले जाने वाले भारत के रॉकेट जियोसिंक्रोनिक सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल- मार्क तृतीय (जीएसएलवी -एमके तृतीय) का प्रक्षेपण देखने के लिए 7,500 लोगों ने इसरो में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है. लॉन्च देखने के लिए विभिन्न स्थानों के लोगों ने पंजीकरण कराया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "रॉकेट का प्रक्षेपण देखने के लिए कुल 7,500 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है."

प्लॉट दिलाने के नाम पर शख्स ने बीजेपी नेता से की 6 करोड़ की ठगी, पैसे उड़ाकर हुआ फरार

इसरो ने हाल ही में आम जनता को भी प्रक्षेपण देखने की अनुमति दे दी है. इसके लिए एक गैलरी बनाई गई है. गैलरी की क्षमता हालांकि करीब 10,000 लोगों की है, इसरो की योजना यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ाने की है. अपने पीछे नारंगी आग उगलते हुए रॉकेट को आसमान की ओर बढ़ते देखना एक अद्भुत अनुभव होगा.

नवाज़ शरीफ की जेल की कोठरी से हटवा दूंगा एयरकंडीशनर और TV : इमरान खान

इसरो ने आंध्र प्रदेश सरकार से सुल्लुरुपेटा और प्रक्षेपण स्थल के बीच शटल चलाने का आग्रह किया, जिससे वहां आने वालों को परेशानी ना हो. प्रक्षेपण देखने आने वालों के परिवहन के साधनों की जानकारी लेते हुए इसरो ने पार्किंग की व्यवस्था की है.

(इनपुट आईएएनएस से)

Video: चंद्रयान 2 की आज श्रीहरिकोटा से होगी लॉन्चिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrayaan 2 Launch, 7500 Online Registration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com