विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

Chandrayaan-2 Launch: चंद्रयान-2 हुआ लांच, सोशल मीडिया पर कुछ यूं आया रिएक्शन

चंद्रयान 2 मिशन: इसरो का चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) सफलतापूर्वक पूरा हुआ. आज ही श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 2 को लांच किया गया. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

Chandrayaan-2 Launch: चंद्रयान-2 हुआ लांच, सोशल मीडिया पर कुछ यूं आया रिएक्शन
चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) को लेकर सोशल मीडिया पर छाई खुशियां
नई दिल्ली:

चांद पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को आज श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 (GSLV Mark III-M1) के जरिए लांच किया गया. भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है.  देश की जनता इस समय खुद को बहुत गौरवांवित महसूस कर रही है. देश की जनता में भी चंद्रयान 2 की लांचिंग को लेकर एक्साइटमेंट है. सोशल मीडिया पर लोग इसरो के इस मिशन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. यूजर्स चंद्रयान 2 को लेकर लगातार अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए पोस्ट कर रहे हैं.

चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इसरो को बधाइयां दे रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने चंद्रयान-2 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर इसरो को शुभकामनाएं दी. 

सपना चौधरी ने 'बटुआ सा मुंह लेरी पतली कमर' पर दिखाईं ऐसी अदाएं, Video ने उड़ाया गरदा


इंस्टाग्राम पर चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को लेकर कुछ मीम भी वायरल हो रहे हैं. लोग मीम के जरिए कहीं इसरो (ISRO) को शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कभी नासा (NASA) का मजाक उड़ा रहे हैं.

Kumkum Bhagya Written Update: क्या अभी को पता चल जाएगा रिया का सच? जानें क्या होगा 'कुमकुम भाग्य' में

देश के सभी टेलीविजन चैनलों की निगाहें चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) पर टिकी हैं. सभी कैमरामैन निगाहें गड़ाए इस पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे  हैं.

बता दें  इससे पहले चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) 15 जुलाई को लांच होने वाला था, हालांकि बाद में इसे रद्द कर दिया गया था. लेकिन आज यानी 22 जुलाई को अब ये मिशन अपने अंजाम पर पहुंचने को तैयार है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
65 साल पुरानी किशोर कुमार की इस फिल्म से चुराया गया था 'राजा बाबू' का ये सीन, गोविंदा ने आंटी नंबर वन बनकर किया था हुबहू कॉपी
Chandrayaan-2 Launch: चंद्रयान-2 हुआ लांच, सोशल मीडिया पर कुछ यूं आया रिएक्शन
नरगिस को याद कर बीच इंटरव्यू में रो पड़े थे सुनील दत्त, बोले-मैं सोचता था किसी करीबी के जाने के बाद...
Next Article
नरगिस को याद कर बीच इंटरव्यू में रो पड़े थे सुनील दत्त, बोले-मैं सोचता था किसी करीबी के जाने के बाद...
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com