विज्ञापन
This Article is From May 29, 2015

एक दिन में 61 लोग रिटायर, वो भी पूरे धूम धाम से

एक दिन में 61 लोग रिटायर, वो भी पूरे धूम धाम से
नई दिल्‍ली: अब तक आपने एक दिन में सैकड़ों और हजारों लोगों की ज्वाइनिंग की खबर सुनी होगी, लेकिन एक बार में 50 से ज्यादा लोगों के रिटायरमेंट की खबर आपके लिए अनोखी होगी। जी हां एक दिन में 61 लोग रिटायर। वो भी पूरे धूम धाम से।

अपने कर्मचारियों को गुडबाय कहने की खानापूर्ति नहीं बल्कि समारोह का एक खासा इंतजाम। शुक्रवार को दिल्ली जलबोर्ड के 61 कर्मचारी एक साथ रिटायर हुए। 61 कर्मचारियों में से 5 महिलाएं हैं। रिटायर होने वालों में इंजीनियर भी हैं, क्लर्क भी और चपरासी भी, लेकिन ओहदे में बड़े से लेकर रिटायर होने वाले हर छोटे कर्मचारियों को एक जैसी विदाई। एक जैसा सम्मान।

रिटायमेंट के वक्त ही कर्मचारियों को पीएफ, जीएफ और पेंशन जैसे सारे चेक उनके हाथों में थमा दिए जाते हैं ताकि बाद में उनको दफ्तरों के चक्कर ना काटना पड़े। और ये परंपरा जलबोर्ड में पुरानी है। इस मौके पर तमाम बड़े अधिकारियों के अलावा दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा भी मौजूद थे।

कपिल मिश्रा ने एनडीटीवी से खास बातचीत में बताया कि गुड बाय कहने की ये खास परंपरा जलबोर्ड में पुराना है। मैं भी चाहता था कि इस समारोह का हिस्सा बनूं। कर्मचारी किसी भी विभाग की रीढ़ की हड्डी होते हैं। हम कर्मचारियों को सम्मान देंगे तो वो कंज्यूमर को संतुष्ट करने में जी जान लगाएंगे।

यहीं क्यों इस तरह की शुरुआत और भी विभागों में होनी चाहिए। दिल्ली जलबोर्ड में करीब 22 हजार कर्मचारी हैं। दिल्ली के अलग-अलग दफ्तरों में 60 का पड़ाव पार कर चुके ये कर्मचारी वरुणालय स्थित जलबोर्ड के हेड ऑफिस पहुंचे जहां पूरे सम्मान के साथ इनकी विदाई हुई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्‍ली जल बोर्ड, 61 कर्मचारी रिटायर, डीजेबी, परिमल कुमार, Delhi Jal Board, DJB, 61 Officials Of Delhi Jal Board Retired, Parimal Kumar