नई दिल्ली:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ 9 अप्रैल को यहां धक्का-मुक्की करने के आरोप में सोमवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में एसएफआई के महासचिव भी शामिल हैं। एसएफआई मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा है।
अधिकारी ने कहा, "इस मामले में एसएफआई के महासचिव रीता ब्रथोघोष बनर्जी, दो महिला कार्यकर्ताओं अंजू झा और आशा शर्मा के अलावा सुमन, नाथु प्रसाद और बी.एस अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "इन लोगों पर दंगा करने और सार्वजनिक सेवक के सार्वजनिक कामकाज के निर्वहन में बाधा डालने के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने शाम में उन्हें जमानत दे दी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mamta Banerjee, ममता बनर्जी, धक्का-मुक्की, एसएफआई, SFI, कार्यकर्ता