- 155 ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहित 305 पर हुई कार्रवाई
- पहले दिन ही वसूला गया 1.38 लाख फाइन
- 3117 अन्य लोगों का भी कटा चालान
यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में शुक्रवार को पुलिसकर्मी भी निशाने पर आ गए. लखनऊ में यूपी पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में करीब 305 पुलिस वालों का यातायात के नियमों तोड़ने के कारण चालान काटा गया. इसमें 155 ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल रहे. इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर रैंक के थे और सभी पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने के तहत कार्रवाई की गई है. सुबह से शुरु हुआ ये अभियान देर शाम तक चला जिसमें 3117 अन्य बाइक चालकों और कार चालकों का विभिन्न यातायात नियमों का पालन न करने के लिए चालान काटा गया. साथ ही पुलिस ने पहले दिन फाइन के तौर पर 1.38 लाख रुपए की वसूली की है.
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़े तो एसएमएस से आ जाएगा चालान, अगस्त से नई तकनीक
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लखनऊ पुलिस एएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को उदाहरण पेश करना चाहिए. इसलिए हमने पुलिस लाइंस में भी अभियान चलाने का फैसला किया, जहां कई लोग बिना हेलमेट के पकड़े गए. उन्होंने कहा कि हम ये सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि पुलिस वाले सिर्फ इसलिए न बच जाएं क्योंकि वे पुलिस वाले हैं. नैथानी ने कहा कि ये एक दिन का अभियान नहीं है. यह निरंतर चलेगा.
रामबन में भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
एएसपी (ट्रैफिक) पुर्णेंदु सिंह ने कहा कि पहले कुछ दिन तक बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद सीट बेल्ट न बांधने पर कार चालकों का चालान काटा जाएगा. उन्होंने बताया कि 574 ऐसे वाहनों की पहचान की गई है, जो अक्सर यातायात नियमों को तोड़ते हैं. पुर्णेंदु सिंह ने कहा कि ऐसे वाहनों के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. (इनपुट-पीटीआई)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं