प्रतीकात्मक फोटो.
- जत्थे में 180 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं
- यात्रा 7 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी
- अब तक कुल 2.50 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं
जम्मू:
अमरनाथ के लिए शनिवार को जम्मू से 200 तीर्थयात्रियों का एक छोटा जत्था रवाना हुआ. अधिकारियों के अनुसार, जम्मू से इस साल 29 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से घाटी के लिए रवाना होने वाला श्रद्धालुओं का यह सबसे छोटा जत्था है. यात्रा 7 अगस्त को समाप्त होगी. इस दिन रक्षा बंधन भी है. अधिकारियों ने कहा, 200 तीर्थयात्रियों का एक जत्था सुरक्षा के साथ नौ वाहनों के एक काफिले में तड़के 2.55 बजे भगवती नगर निवास से रवाना हुआ. इस जत्थे में 180 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं. तीर्थयात्रियों को ले जा रहे सभी वाहनों को सुरक्षा कारणों से तड़के 3.30 बजे से पहले जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्थित जवाहर सुरंग को पार करना होता है.
यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले ज्यादा
वीडियो देखें : आतंकी हमले के बाद भी कम नहीं हुआ उत्साह
2.50 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं.
यह एहतियाती कदम इसलिए उठाया गया है ताकि तीर्थयात्री सूर्यास्त से पहले ही पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों में पहुंच सकें. इस साल 29 जून से शुरू हुई इस यात्रा के तहत अब तक कुल 2.50 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं. पिछले साल 2.30 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा की थी.
यह भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा वापसी में शामिल हुए लाखों श्रद्धालु
इस साल अमरनाथ यात्रा में अब तक 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. इनमें से 17 यात्रियों की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी, जबकि 8 तीर्थयात्रियों की मौत एक आतंकी हमले में हुई थी. इनके अलावा 23 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu, Amarnath Yatra, Amarnath Yatra Pilgrims, Baba Barfani