विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2015

झारखंड में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में गढ़वा-अम्बिकापुर सड़क पर सोमवार को एक बस के खाई में गिर जाने से 10 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिहार के सासाराम जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वह सुबह करीब पांच बजे खाई में गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, गढ़वा, बस दुर्घटना, गढ़वा-अम्बिकापुर, Bus Falls Into Ditch, Jharkhand, Garhwa