विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2018

महिला हॉकी: भारतीय टीम ने अंतिम मैच में स्‍पेन को 4-1 से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

महिला हॉकी: भारतीय टीम ने अंतिम मैच में स्‍पेन को 4-1 से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर
भारत के लिए रानी रामपाल और गुजरीत कौर ने दो-दो गोल किए (फाइल फोटो)
  • भारत के लिए रानी और गुरजीत ने दो-दो गोल किए
  • पहले दो क्‍वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर पाई
  • स्‍पेन के लिए एकमात्र गोल लोला रिएरा ने किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेड्रिड:

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पांचवें और अंतिम मैच को 4-1 के प्रभावी अंतर से जीतते हुए स्पेन दौरे का समापन किया है. कोंसेजो सुपीरियर डे डिपोर्ट्स हॉकी स्टेडियम में सोमवार देर रात खेले गए इस आखिरी मैच में स्पेन के खिलाफ भारतीय टीम के लिए कप्तान रानी (33वें, 37वें मिनट) और गुरजीत कौर (44वें, 50वें मिनट) में दो-दो गोल किए. दूसरी ओर, स्पेन के लिए एकमात्र गोल लोला रिएरा (58वें मिनट) ने किया. इस तरह दोनों देशों के बीच पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्‍त हुई. पेन ने पांच मैचों की इस सीरीज के पहले मैच में जीत से शुरुआत की थी. दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच ड्रॉ हुआ था, वहीं रोमांचक रहे तीसरे मैच में भारत ने मेजबान टीम को 3-2 से हराया. चौथा मैच स्‍पेन की टीम ने 4-1 के अंतर से जीता था.

यह भी पढ़ें: अनुपा बारला ने आखिरी क्षणों में दागा गोल, भारत ने स्‍पेन को बराबरी पर रोका

 दोनों टीमों के बीच पहले दो क्वार्टर संघर्ष के बावजूद गोल रहित रहे. खेल के 33वें मिनट में रानी ने गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला. इसके चार मिनट बाद कप्तान रानी ने एक और गोल करने के साथ भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी.

वीडियो: पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर एशिया कप जीता

तीसरे क्वार्टर के समापन से एक मिनट पहले गुरजीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर मिले गोल के अवसर को सही तरीके से भुनाते हुए भारतीय टीम को 3-0 से आगे कर दिया. इसके बाद चौथे क्वार्टर में भी भारत ने गेंद पर अपनी पकड़ बनाए रखी। 50वें मिनट में गुरजीत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल मारकर भारत का स्कोर 4-0 कर दिया।. स्पेन के चौथे क्वार्टर की समाप्ति से दो मिनट पहले गोल करने का अवसर मिला, जिसे रिएरा ने जाया नहीं जाने दिया और गोल कर स्पेन का खाता खोला. हालांकि, यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था और इस कारण भारत ने स्पेन को 4-1 से हरा दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com