विज्ञापन

World Hypertention Day 2026: वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2026 की थीम, इतिहास, महत्व और कैसे करें बचाव

World Hypertention Day 2026: वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे का मकसद लोगों को जल्दी बीमारी की पहचान, सही इलाज, संतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधि, तनाव को कंट्रोल करने और नियमित हेल्थ चेकअप के महत्व के बारे में जागरूक करना है.

World Hypertention Day 2026: वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2026 की थीम, इतिहास, महत्व और कैसे करें बचाव
World Hypertention Day 2026: इस साल की थीम है “Controlling Hypertension Together!”

World Hypertention Day 2026: वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2026 दुनियाभर में 17 मई 2026 को मनाया जाएगा. इसका मकसद लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और इसके सेहत पर पड़ने वाले असर के बारे में जागरूक करना है. हाइपरटेंशन, जिसे आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है, दिल की बीमारी, स्ट्रोक, किडनी फेल होने और कई दूसरी गंभीर बीमारियों की बड़ी वजहों में से एक है. इस दिन लोगों को नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने और दिल की बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए जागरूक किया जाता है.

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे का मकसद लोगों को जल्दी बीमारी की पहचान, सही इलाज, संतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधि, तनाव को कंट्रोल करने और नियमित हेल्थ चेकअप के महत्व के बारे में जागरूक करना है. यह दिन लोगों को अनकंट्रोल हाई ब्लड प्रेशर के छिपे हुए खतरों के बारे में बताने और दुनिया भर में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2026 थीम ( World Hypertension Day 2026 Theme)

वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग ने 2026 के लिए आधिकारिक थीम घोषित की है: “Controlling Hypertension Together!”

WHO ने इसके साथ एक और मैसेज को भी सपोर्ट किया है:

“Controlling Hypertension Together: "नियमित ब्लड प्रेशर जांचें, साइलेंट किलर को हराएं"(check your blood pressure regularly, defeat the silent killer)

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे का इतिहास (World Hypertension Day History)

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की शुरुआत दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर और इससे जुड़ी दिल की बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी. इस पहल की शुरुआत वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग ने की थी.

  • वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पहली बार 2005 में मनाया गया था.
  • इस पहल की शुरुआत वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग (WHL) ने की थी.
  • इस दिन का मकसद लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के खतरों के बारे में बताना है.
  • हर साल दुनियाभर में जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं.
  • लाखों लोग ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं.

ये भी पढ़ें: रोज-रोज नहीं लेनी पड़ेगी दवा, साल में सिर्फ 2 इंजेक्शन से कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर? हाइपरटेंशन इलाज में बड़ा बदलाव!

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे का महत्व (World Hypertension Day Importance)

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे लोगों को अनकंट्रोल ब्लड प्रेशर के खतरों के बारे में जागरूक करने में अहम भूमिका निभाता है. कई लोगों को यह पता ही नहीं चलता कि उन्हें हाइपरटेंशन है, क्योंकि शुरुआती दौर में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते.

  • हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूकता बढ़ाता है.
  • जल्दी पहचान और इलाज के लिए प्रेरित करता है.
  • हेल्दी लाइफस्टाइल की अहमियत बताता है.
  • लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में जागरूक करता है.
  • नियमित हेल्थ चेकअप को बढ़ावा देता है.
  • नमक और अनहेल्दी खाने को कम करने के लिए प्रेरित करता है.
  • प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के प्रति जागरूकता बढ़ाता है.

इसे “Silent Killer” क्यों कहा जाता है

हाइपरटेंशन को “साइलेंट किलर” इसलिए कहा जाता है क्योंकि:

  • कई सालों तक इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते.
  • ब्लड वेसल्स, दिल, दिमाग और किडनी को नुकसान चुपचाप होता रहता है.
  • जब तक सिरदर्द, चक्कर, सीने में दर्द या धुंधला दिखना जैसे लक्षण नजर आते हैं, तब तक बीमारी गंभीर हो चुकी होती है.
  • कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर का पता पहली बार हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी फेल होने के बाद चलता है.

हाइपरटेंशन से बचाव कैसे करें ( Hypertension Precautions)

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर हाई ब्लड प्रेशर और इससे जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है. नियमित जांच और बचाव की आदतें बेहद जरूरी हैं.

  • नियमित एक्सरसाइज करें
  • संतुलित खाना खाएं
  • नमक कम खाएं
  • वजन कंट्रोल में रखें
  • धूम्रपान और शराब से बचें
  • तनाव को सही तरीके से संभालें
  • नियमित हेल्थ चेकअप कराएं

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Hypertension Day 2026, World Hypertension Day 2026 Date, World Hypertension Day 2026 Theme, Hypertension Day 2026 India, 17 May World Hypertension Day, World Hypertension Day History, World Hypertension Day Significance, Hypertension Symptoms And Causes, High Blood Pressure Precaution, Show To Prevent Hypertension, Early Signs Of High Blood Pressure, Foods To Avoid In Hypertension, Natural Ways To Lower Blood Pressure, Hypertension Prevention Tips, World Hypertension Day Awareness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com