विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर के ये छिपे लक्षण जिन्हें ज्यादातर भारतीय कर देते हैं नजरअंदाज

World Hypertension Day 2026: अगर समय रहते इसके संकेतों को पहचान लिया जाए, तो दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी खराब होने जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जिन्हें आप लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर के ये छिपे लक्षण जिन्हें ज्यादातर भारतीय कर देते हैं नजरअंदाज
World Hypertension Day 2026: कई लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है. (AI Image)

Early Signs High Blood Pressure: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर एक आम लेकिन बेहद खतरनाक समस्या बन चुका है. भारत में लाखों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि उनमें से कई लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है. हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं या फिर लोग उन्हें सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लगातार तनाव, जंक फूड, कम नींद, धूम्रपान और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी इसके बड़े कारण हैं. अगर समय रहते इसके संकेतों को पहचान लिया जाए, तो दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी खराब होने जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम शरीर द्वारा दिए जा रहे छोटे-छोटे संकेतों को समझें और सतर्क रहें.

बार-बार सिरदर्द होना

कई लोग सुबह उठते ही सिर भारी लगने या लगातार सिरदर्द की शिकायत करते हैं. अक्सर इसे गैस, थकान या नींद की कमी समझ लिया जाता है. लेकिन, बार-बार होने वाला सिरदर्द हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है. खासकर अगर दर्द सिर के पीछे की तरफ महसूस हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना

अगर बिना ज्यादा मेहनत किए अचानक चक्कर आने लगें या शरीर कमजोर महसूस हो, तो यह बढ़े हुए ब्लड प्रेशर की ओर इशारा कर सकता है. कई बार लोग इसे गर्मी या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह शरीर की चेतावनी हो सकती है.

सांस फूलना

सीढ़ियां चढ़ते समय या थोड़ा चलने पर सांस फूलना सिर्फ मोटापे की वजह नहीं होता. हाई ब्लड प्रेशर दिल पर एक्स्ट्रा दबाव डालता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है. यह लक्षण लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है.

आंखों से धुंधला दिखाई देना

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आंखों की नसों पर भी असर पड़ता है. इसकी वजह से धुंधला दिखाई देना, आंखों में तनाव या अचानक नजर कमजोर लगना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई लोग इसे मोबाइल या टीवी ज्यादा देखने का असर मान लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सीने में भारीपन या घबराहट

अगर अचानक सीने में दबाव, घबराहट या बेचैनी महसूस हो, तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए. यह हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकता है. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है.

नींद न आना और चिड़चिड़ापन

हाई ब्लड प्रेशर का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. कई लोगों को रात में ठीक से नींद नहीं आती, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है या बेचैनी बनी रहती है. लगातार तनाव और खराब नींद ब्लड प्रेशर को और बढ़ा देते हैं.

कैसे रखें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल?

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें, नमक कम खाएं, ताजे फल और सब्जियां शामिल करें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना भी जरूरी है. सबसे महत्वपूर्ण बात, समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवाएं.

हाई ब्लड प्रेशर के ये छोटे-छोटे संकेत भविष्य में बड़ी बीमारी का कारण बन सकते हैं. इसलिए शरीर की हर चेतावनी को गंभीरता से लें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com