Best Foods For Women's Wellness: महिलाओं का शरीर उनकी लाइफस्टाइल और उनकी हेल्थ से रिलेटेड जरूरतें खास होती हैं. सही डाइट न केवल उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखती है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में भी सुधार करती है. महिलाओं को अपनी डाइट में इन 5 फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए. यह न केवल उन्हें फिट और हेल्दी रखेगा, बल्कि उम्र के साथ होने वाले स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करेगा. आइए जानते हैं उन 5 फूड्स के बारे में जो हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए.
महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये फूड्स (Women Must Eat These Foods)
1. अखरोट और अलसी के बीज (Walnuts and Flaxseeds)
यह सुपरफूड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर हैं. ये दिल की सेहत को बनाए रखने, बालों और त्वचा को पोषण देने और हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं. महिलाओं के लिए हार्मोन संतुलन बेहद जरूरी है, खासकर मेनोपॉज के दौरान.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: आंखों की रोशनी को धीरे-धीरे कमजोर बना देती हैं ये 5 चीजें, आज से ही अपने रूटीन से हटा दें
2. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां (Spinach and Leafy Greens)
पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम से भरपूर होती हैं. ये एनिमिया से बचाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाती हैं. महिलाएं अक्सर आयरन की कमी से जूझती हैं, इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें.
3. दही (Yogurt)
दही प्रोबायोटिक्स का बेहतरीन स्रोत है, जो आंतों की सेहत को बेहतर करता है. इसके साथ ही यह कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. दही खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है.
यह भी पढ़ें: एक महीने तक प्याज और लहसुन नहीं खाएंगे, तो शरीर में क्या बदलाव होगा? जानिए फायदे और नुकसान
4. बेरियां (Berries)
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे फल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं. ये त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने, उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं.
5. मसूर दाल (Lentils)
मसूर दाल प्रोटीन और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है. यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, त्वचा को ग्लो देने और प्रेग्नेंसी के दौरान भ्रूण के विकास में मददगार है.
Watch Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं