Worst Food For Diabetes Patients: डायबिटीज आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. असल में डायबिटीज उन बीमारियों में से है जिससे दुनिया भर में लोग ग्रसित हैं. इसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. आपको बता दें कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो ये आगे चलकर कई अन्य बीमारियों जैसे किडनी, दिल से जुड़ी बीमारियों को भी जन्म दे सकती है. इसलिए समय रहते इसका उपचार जरूरी है. डायबिटीज मरीजों को अक्सर लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी बदलाव करने की सलाह दी जाती है. जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सके. डायबिटीज मरीजों को कई चीजें खाने की मनाही होती हैं. तो अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इन चीजों का सेवन न करें.
डायबिटीज के मरीज क्या नहीं खाएं- (What Not To Eat Diabetes Patients)
1. व्हाइट ब्रेड-
आमतौर पर हम सभी सुबह ब्रेकफास्ट में ब्रेड का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को व्हाइट ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए. कई स्टडी में कहा गया है कि व्हाइट ब्रेड खाने से टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल को काफी ज्यादा बढ़ा सकता है. इसलिए व्हाइट ब्रेड का सेवन उनको नहीं करना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Hot Water Benefits: क्यों पीना चाहिए रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी, जानें बड़े कारण और फायदे

2. ड्राई फ्रूट्स-
ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन डायबिटीज मरीजों को इनका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे शुगर का लेवल बढ़ सकता है.
3. फ्राई आलू-
अगर आप भी आलू से बनी डिशेज खाने के शौकीन हैं और फ्राई आलू खाते हैं तो सावधान, आलू में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है. जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.
4. फलों का जूस-
फलों के जूस को सेहतमंद माना जाता है. लेकिन डायबिटीज के मरीजों को एक बात का खास ख्याल रखना चाहिए की वो ऐसे जूस का सेवन न करें जिसमें शुगर का लेवल अधिक हो.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं