Why Tummy Time Is Important For Babies: न्यू बोर्न बेबी से लेकर 5-6 महीने के बच्चे अधिकतर बिस्तर पर ही रहते हैं और लेटे-लेटे अपने हाथ बहुत चलाते हैं या अपने पेट के बल लेट जाते हैं. आप जानते हैं कि यह पेट के बल लेटना बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हमें कुछ समय के लिए बच्चों को पेट के बल लेटाना चाहिए. इसे ही टमी टाइम (Tummy time) कहा जाता है, तो चलिए आपको बताते हैं टमी टाइम क्यों जरूरी है, कितने टाइम के लिए इसे कराना चाहिए और कब.
क्या होता है टमी टाइम (What is tummy time)
टमी टाइम से मतलब बच्चे को उसके पेट के बल लेटाने से है, लेकिन तब जब वो जाग रहा हो और उसकी निगरानी कोई कर रहा हो. कहते हैं इस पोजीशन में बच्चे के लेटने से बच्चों का ओवरऑल डेवलपमेंट होता है और उसका दिमाग भी तेज होता है. इतना ही नहीं इस पोजीशन में बच्चा खुद से सीधा होने की कोशिश भी करता है, तो उसका बॉडी मूवमेंट भी ठीक तरीके से होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टमी टाइम के फायदे (Benefits of tummy time)
बच्चे को पेट के बल लेटने से उसकी गर्दन कंधे और बाहों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और बच्चा उठना और खुद से घुटनों के बल चलना जल्दी शुरू कर सकता है.
देखा जाता है कि जो बच्चे लंबे समय तक सीधे लेटे रहते हैं उनका सिर चपटा हो जाता है. ऐसे में कुछ समय के लिए बच्चों को पेट के बल लेटने से उनका सिर चपटा नहीं होता है.
मुंहासों को छू मंतर कर देगा किशमिश का पानी, कमाल के हैं इसके फायदे
कितने समय के लिए बच्चों को पेट के बल लेटाना सही
ज्यादातर बच्चे जन्म के एक या दो दिन बाद से ही टमी टाइम सेशन शुरू कर सकते हैं. ऐसे में आप बच्चे को पहले केवल 3 से 5 मिनट तक के लिए पेट के बल लिटा सकते हैं. जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होता है आप दिन भर में उसे 4 से 5 बार 5 से 10 मिनट के लिए पेट के बल लिटा सकते हैं. पीडियाट्रिशियन का सुझाव रहता है कि 2 महीने तक की उम्र के बच्चों को हर दिन 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक छोटे-छोटे ब्रेक में पेट के बल लेटाया जा सकता है.
ऐसे फिक्स करें बच्चे का टमी टाइम
- बच्चों को पेट के बल लेटने के लिए सबसे पहले फर्श पर एक साफ बिछौना बिछाएं.
- जब बच्चा जाग रहा हो और खेलने के मूड में हो तब उसे पेट के बल लिटाए और उसे खुद से ही सीधा होने दें.
- जब बच्चा टमी टाइम सेशन ले रहा है, तब उसके सामने ही बैठे और अपने बच्चों को मोटिवेट करें.
- जब बच्चे का पेट भरा हो या उसने फीड लिया हो, तो उस समय उसे टमी सेशन ना दें.
Oral Cancer (Hindi): Diagnosis, Treatment, Prevention | Expert Explains Mouth Cancer | मुंह के कैंसर
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं