How to Gain Weight Naturally: जहां कई लोग वजन कम करने की भरपूर कोशिश करते हैं. लेकिन वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने कम वजन और दुबलेपन की वजह से परेशान रहते हैं. हद से ज्यादा दुबलापन कई बार आपके कॉन्फिडेंस को भी लो कर देता है. यहीं नहीं इसके अलावा इस वजह से कई बार लोगों के शरीर की कमजोरी लो इम्यूनिटी की वजह भी बन सकती है. लो इम्यूनिटी की वजह से थकान, सांस फूलना, बदन दर्द, सिरदर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि आपका वेट हेल्दी हो. बता दें कि अक्सर पोषण की कमी से व्यक्ति अंडरवेट रह जाता है. ऐसे में इस कमी को पूरा करने और हेल्दी वेट गेन के लिए आप पुराना नुस्खा आजमा सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप हेल्दी तरीके से वेट गेन कैसे कर सकते हैं.
वजन बढ़ाने के लिए खाएं बासी रोटी ( Stale Roti for Weight Gain)
घर पर गरमा-गरम ताजी रोटियां खाने के मजा ही कुछ और होता है. अगर खाने की प्लेट में गरमा-गरम फूली रोटी हो तो आप अपनी भूख से ज्यादा भी खा सकते हैं. लेकिन अगर आप वेट गेन की सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको बासी रोटी का सेवन करना चाहिए. बता दें कि पुराने समय में लोग बासी रोटी को सुबह दूध के साथ खाते थे, जो कि वजन बढ़ाने में मदद करती थी. बता दें कि इंस्टाग्राम पर डॉक्टर निशांत गुप्ता ने वेट गेन के लिए बासी रोटियों का सेवन कैसे करना है इस बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि सुबह इसे खाकर आप वजन बढ़ा सकते हैं और कमजोरी व थकान दूर कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे खाएं
- सुबह बासी रोटी को सरसों के तेल या देसी घी में अच्छी तरह तल लें.
- उन्हें तबतक तलना है जबतक कि वो कुरकुरी न हो जाए.
- फिर ठंडे होने पर हाथों से तोड़कर चूरा बना लें. इसके लिए आप मिक्सी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
- इसके बाद एक पैन के अंदर थोड़ा गुड़ पिघला लें और इसमें दूध मिला लें.
- जब यह मिश्रण चटनी की तरह बन जाए तो रोटी के चूरे को इसमें मिला लें.
- इसके बाद इसे एक प्लेट पर देसी घी लगाकर फैला लें.
- फिर इसे बर्फी के आकार में काट लें.
- सुबह और शाम इसके एक चम्मच का सेवन करें.
- डॉक्टर ने बताया कि इसका सेवन करने से खासी-जुकाम और फेफड़ों की कोई भी बीमारी दूर की जा सकती है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं