How To Uric Acid Control Naturally: शरीर में यूरिक एसिड का सामान्य सीमा से ज्यादा होना कई स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है. आजकल बढ़ा हुआ यूरिक एसिड (Hyperuricemia) एक आम समस्या बन गई है. यह समस्या गलत खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण है और तनाव के कारण बढ़ रही है. हालांकि यूरिक एसिड बढ़ने के कारण और भी कई हैं. जब भी हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो ये कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है. यूरिक एसिड लेवल बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन, गाउट और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लोग कई उपाय तलाशते हैं. हाई यूरिक एसिड का इलाज कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों से भी किया जा सकता है, जिनमें से एक है अजवाइन का पानी.
हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए अजवाइन का पानी | Ajwain Water To Reduce High Uric Acid Naturally
अजवाइन आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाते हैं. माना जाता है कि अजवाइन का पानी यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: सुबह ब्रेकफास्ट करने से पहले कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल? अनकंट्रोल डायबिटीज कब माना जाता है? जानिए
कैसे काम करता है अजवाइन का पानी?
- डिटॉक्सिफिकेशन: अजवाइन का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है, जिससे किडनी बेहतर तरीके से काम करती है और यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल रहता है.
- एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: इसमें सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं, जो गाउट और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं.
- मेटाबॉलिज्म सुधारता है: अजवाइन का पानी पाचन तंत्र को सुधारता है, जिससे प्रोटीन का सही तरीके से पाचन होता है और यूरिक एसिड ज्यादा नहीं बनता है.
- पोटेशियम और फाइबर का स्रोत: अजवाइन में मौजूद पोटेशियम यूरिक एसिड को घुलनशील बनाता है, जिससे यह आसानी से पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है.
अजवाइन का पानी बनाने और पीने का सही तरीका
एक गिलास पानी और चम्मच अजवाइन लें. पानी में अजवाइन डालें. इसे रातभर के लिए भिगो दें. सुबह इसे हल्की आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें. छानकर इस पानी को खाली पेट पिएं.
यह भी पढ़ें: दूध में मखाना उबालकर पीने के 7 अचूक फायदे, रात को सोने से पहले पीने से जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
कितनी बार पिएं?
दिन में 1-2 बार, सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले इसे पीना फायदेमंद हो सकता है.
इन बातों का भी रखें ख्याल:
- बैलेंस डाइट लें: अपने भोजन में हरी सब्जियां, फाइबर से भरपूर फूड और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करें.
- शुगर और अल्कोहल से बचें: ये यूरिक एसिड लेवल को बढ़ा सकते हैं.
- डॉक्टर की सलाह लें: अगर यूरिक एसिड बहुत ज्यादा है, तो घरेलू उपायों के साथ मेडिकल ट्रीटमेंट जरूरी हो सकता है.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं