What Is Tomato Fever: एक तरफ जहां देश कोविड-19 (COVID-19) महामारी की चौथी लहर से जूझ रहा है, वहीं टोमेटो फीवर (Tomato Fever) ने एक नई हेल्थ एमरजेंसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस नई बीमारी से प्रभावित केरल में कई मामले सामने आए हैं जहां छोटे बच्चे इस फीवर से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. इसे टोमाटो फीवर इसलिए कहा जाता है क्योंकि बुखार के साथ त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते (Red Rash On Skin) नजर आते हैं, जिसको भी टोमेटो फीवर आता है उसके शरीर में रैशेज दिखाई देने लगते हैं. इसके अलावा लाल रंग के टमाटर की तरह दिखने वाले चकत्ते भी नजर आते हैं. चलिए जानते हैं क्या है टोमेटो फीवर, इसके लक्षण और कैसे करें बचाव.
Marburg Virus: मारबर्ग वायरस क्या है? जानें लक्षण, कारण और इलाज के साथ सब कुछ
टोमेटो फीवर क्या है? (What Is Tomato Fever)
टोमेटो फ्लू, जिसे टोमेटो फीवर भी कहा जाता है, एक सामान्य प्रकार का बुखार है जो पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है. इस फ्लू का नाम है लाल फफोले के कारण पड़ा है. इस फीवर में छाले कभी-कभी टमाटर जितने बड़े हो सकते हैं, इसलिए, इसका नाम टोमेटो फीवर है. टोमेटो फीवर के कई ऐसे लक्षण हैं जिन्हें आप समय रहते नोटिस कर सकते हैं. बच्चों में संक्रमण के सबसे आम लक्षण चकत्ते, त्वचा में जलन और डिहाइड्रेशन है. इस टोमेटो फीवर में शरीर के कई हिस्सों पर छाले हो जाते हैं. ये छाले अक्सर गोलाकार और लाल रंग के होते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
टोमेटो फीवर के लक्षण | Symptoms Of Tomato Fever
- रैशेज
- त्वचा में जलन
- डिहाइड्रेशन
- थकान
- जोड़ों का दर्द
- पेट में ऐंठन
- जी मिचलाना
- उल्टी
- डायरिया
- खांसी
- नाक बहना
- तेज बुखार
- शरीर में दर्द
टोमेटो फीवर का ट्रीटमेंट (Tomato Fever Treatment)
टोमेटो फीवर के दौरान अगर ठीक तरीके से देखभाल की जाए तो ये समय के साथ अपने आप ठीक हो जाता है. इस बात का ख्याल रखें कि तो टोमेटो फीवर के दौरान ज्यादातर डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में तरल पदार्थों का सेवन डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है.
Monsoon Skin Care Tips: स्किन ड्राई हो या ऑयली मॉनसून में इन टिप्स को फॉलो कर पाएं दमकती साफ त्वचा
टोमेटो फीवर से बचाव के उपाय (Tomato Fever Prevention Tips)
टमाटर फीवर कॉन्टेजियस है इसलिए यह सलाह दी जाती है कि इनफेक्टेड व्यक्ति से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और फ्लू के कारण होने वाले फफोलों को छेड़ें या खँरोंचे नहीं. संक्रमित व्यक्तियों के लिए उचित आराम, हाइजीन और अलग रहने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, संक्रमित व्यक्ति के बर्तन, कपड़े और दूसरे सामान को अच्छे से साफ कर सेनेटाइज करने की जरूरत होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं