Causes Of Iron Deficiency: अक्सर समय की कमी या स्वादिष्ट पकवान के चलते हम कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिनसे हमारे शरीर में आयरन की कमी पूरी नहीं होती. जिनका सेवन हम जाने अनजाने कर रहे होते हैं. आयरन एक खास मिनरल है जो शरीर के कई जरूरी कामों को पूरा करने में मदद करता है. आयरन का सबसे मुख्य काम है हेल्दी ब्लड का निर्माण और उसे हेल्दी बनाए रखना. आयरन की आवश्यकता हीमोग्लोबिन बनाने के लिए होती है, जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, जो शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. यह काम बहुत जरूरी है, इसलिए शरीर में आयरन की कमी नीं होने देना चाहिए.
किन कारणों से होती है आयरन की कमी? (Causes Of Iron Deficiency)
आयरन की कमी से क्या होता है?
आयरन की कमी से आपके टिशूस और दूसरे बॉडी पार्ट्स को ऑक्सीजन से भरपूर खून नहीं मिल पाता, जिसेसे एनीमिया होने का रिस्क बढ़ जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: क्या वाकई गाजर और चुकंदर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है? जान लीजिए कुछ गजब के फायदे
क्यों होती है आयरन की कमी?
पुरुष और महिला दोनों ही इस समस्या से पीड़ित हो सकते हैं लेकिन आयरन की कमी ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है जिसमें हेवी पीरियड्स फ्लो, प्रेगनेंसी, चाहे वह भ्रूण में शिशु के विकास को सपोर्ट करने के लिए ब्लड का प्रोडक्शन हो या डिलीवरी के दौरान निकलने वाला ब्लड हो. इसके अलावा डाइट में कम आयरन का सेवन, जठरांत्र संबंधी मार्ग में लगातार खून का बहना आदि.
आयरन की कमी के क्या लक्षण हैं?
ज्यादातर मामलों में आयरन की कमी से केवल हल्के लक्षण नजर आते हैं. हालांकि, अगर यह कमी बढ़ती है इससे एनीमिया बन सकता है. थकान, कमजोरी, खास कर फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज के दौरान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी, आराम से न बैठ पाना, असामान्य इच्छाएं, जैसे बर्फ खाने का मन आदि शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: इस चीज में होता है दूध से 5 गुना ज्यादा कैल्शियम? दूध पीना पसंद नहीं, तो इस बीज को खाना शुरू करें
आयरन की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं?
- लीन मीट, सीप, और चिकन.
- आयरन-फोर्टिफाइड नाश्ता, सेरेलेक और रोटी.
- अलग-अलग तरह की बीन्स, मसूर और मटर.
- सूखे मेवे और सीड्स, जैसे बादाम, सूरजमुखी के बीज और मूंगफली.
- कुछ फल, जैसे सूखे आलूबुखारे, सूखे आड़ू और आलूबुखारे का जूस.
इन बातों का रखें ध्यान:
आमतौर पर आयरन से भरपूर भोजन करने के बाद विटामिन सी का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर में आयरन को एब्जॉर्ब किया जा सके. इसके अलावा जंक फूड और फास्ट फूड से दूरी बनाना ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है क्योंकि इनसे आपकी हेल्थ को काफी नुकसान हो सकता है.
अगर फिर भी आपको लग रहा है कि आपकी समस्या जस की तस बनी है तो इसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सही समय पर उचित ट्रीटमेंट ले सकते हैं.
क्या हस्तमैथुन करने से कमजोरी आती है? Masturbate करना सही है या गलत, डॉक्टर से समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं