विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, इन बातों का रखें ख्याल

Swine Flu H1N1 Symptoms: स्वास्थ्य मंत्रालय की लोगों से अपील, स्वाइन फ्लू के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ऐसे रखें खुद का ख्याल.

स्वाइन फ्लू के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, इन बातों का रखें ख्याल
Swine Flu H1N1 Symptoms: स्वाइन फ्लू क्यों बढ़ा रहा चिंता.
NDTV

अक्सर बदलते मौसम के साथ लोगों को सर्दी, बुखार, शरीर में दर्द, गले में खराश, खांसी, सिरदर्द आदि जैसी समस्या होने लगती है, जो लोगों को बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण आम लगती है.  कई बार लोग इसे सामान्य वायरल या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज भी कर देते हैं. हालांकि, अगर ऐसे लक्षण लगातार बने रहें या बढ़ने लगें, तो सावधान होना अति आवश्यक हो जाता है, क्योंकि ये लक्षण स्वाइन फ्लू (एच1एन1) संक्रमण के भी हो सकते हैं. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को सतर्क किया कि स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना, शरीर में दर्द और थकान शामिल हो सकते हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन लक्षणों को जल्दी पहचानें और लगातार बने रहने वाले लक्षणों को नजरअंदाज न करें. अगर आपको ये लक्षण महसूस हों, तो नजदीकी हेल्थकेयर सेंटर पर जाकर डॉक्टर की सलाह लें.

कब है घबराने की बात-

बता दें कि अगर आप स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से संक्रमित हो जाते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में आपको घबराने के बजाय सही सावधानी बरतनी होगी. डॉक्टरों की देखरेख में रहने के साथ बताए गए पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करना होगा.

स्वाइन फ्लू लक्षण नजर आने पर क्या करें-

अगर आप में फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो दूसरों के संपर्क में आने से बचें. मास्क पहनें, खासकर जब घर से बाहर निकलना पड़े या दूसरे लोगों के आसपास रहना हो. घर में बुजुर्ग, छोटे बच्चे या पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग हों, तो उनके करीब जाने में विशेष सावधानी बरतें. इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है.

किन बातों का रखें ध्यान-

खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को टिश्यू पेपर या रुमाल से ढकें और समय-समय पर उसे बदलते रहें. हाथों को बार-बार साबुन और पानी से अच्छी तरह धोते रहें. इसी के साथ हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी करते रहें.

ये भी पढ़े-  बच्चों से बुजुर्गों तक फैल रहा H1N1 फ्लू, दिल्ली-NCR में कितना बढ़ा खतरा? डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव के उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swine Flu Symptoms, H1N1 Symptoms, Swine Flu Se Kaise Bachen, Swine Flu Se Bachav Ke Upay, H1N1 Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com