- कुछ घरेलू चीजें हैं जो हमारी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं.
- डार्क स्पॉट और झुर्रियों को हटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें.
- नींबू और हल्दी भी झाइयां हटाने में कारगर मानी जाती है.
Dark Spots And Wrinkles: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं. फाइन लाइन्स से लेकर चेहरे पर आने वाली झाइयां और झुर्रियां बढ़ती उम्र के संकेत माने जाते हैं, लेकिन आजकल गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में भी बहुत सी महिलाओं के चेहरे पर झाइयां नजर आने लगती हैं. डार्क स्पॉट (Dark Spots) और बेजान चेहरा आपकी चमक को छीन सकता है. कई बार लोग इन झाइयों के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट भी लेते हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे (Home Remedies) इन्हें हटाने में कारगर साबित हो सकते हैं.
चेहरे की झाइयां हटाने के लिए नुस्खे | Tips To Remove Freckles On Face
1) सेब का सिरका और शहद
एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद एक साथ मिक्स कर लें और इसे चेहरे पर लगाएं. इसे करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. रोजाना इसका इस्तेमाल करें. कुछ दिनों में आपको असर नजर आने लगेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Desi Ghee बना देता है चेहरे को जवां और चमकदार, खिल जाएगी स्किन बस जान लें इस्तेमाल करने का तरीका
2) नींबू का रस
नींबू विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है. विटामिन सी में फोटोप्रोटेक्टिव और एंटी-पिगमेंट्री गुण होते हैं जो स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करते हैं. यह आपकी स्किन पर पिगमेंटेशन को कम करने के लिए मेलेनिन को बढ़ने से रोकता है. इसके इस्तेमाल के लिए एक नींबू निचोड़कर उसका रस एक कटोरी में इकट्ठा कर लें और फिर एक कॉटन पैड का इस्तेमाल कर रस को झाइयों वाले हिस्से पर लगाएं. इसे अपनी त्वचा पर 15-20 मिनट के लिए छोड़े और फिर धोएं.

Skin Care Tips: ये स्किन पर पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार है. Photo Credit: iStock
3) एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल सूरज की यूवी किरणों से होने वाले नुकसान को रोकता है. यह स्किन में मेलेनिन के जमाव को कम कर सकता है, जिससे झाइयां कम होती हैं. झाइयों पर थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और 2-3 मिनट तक मसाज करें. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें.
इस एक चीज को लगाने पर दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी Hair Growth, बालों की लंबाई और घनापन भी दिखेगा साफ
4) हल्दी नींबू का पेस्ट
हल्दी त्वचा में मेलेनिन के जमाव को कम कर सकती है. एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को झाइयों वाली जगह पर लगाएं और इसके सूखने का इंतजार करें. ड्राई हो जाने पर पानी से अच्छी तरह धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं