साल 2050 तक वैश्विक स्तर पर डिमेंशिया (Dementia) से पीड़ित लोगों की संख्या 153 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है, शोधकर्ता उन स्वास्थ्य स्थितियों और बीमारियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो किसी व्यक्ति में डिमेंशिया, विशेष रूप से अल्जाइमर रोग के जोखिम को बढ़ा सकती हैं. बता दें, अल्जाइमर (Alzheimer) रोग डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है।
मेडिकल न्यूज टुडे को पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के नेत्र विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर, पीएचडी ने बताया, "ऐसी स्वास्थ्य स्थितियों की पहचान करना महत्वपूर्ण है जो किसी व्यक्ति में अल्जाइमर रोग का खतरा बढ़ाती हैं.
उन्होंने कहा, जोखिम के कारकों को समझकर, शोधकर्ता इन जोखिमों को कम करने के लिए रणनीति विकसित कर सकते हैं, जिससे अल्जाइमर की शुरुआत में देरी हो सकती है या उसे रोका जा सकता है.
बता दें, एक रिसर्च में अल्जाइमर रोग और हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस-1 (HSV-1) के बीच संभावित संबंध की पहचान की गई है. रिसर्च में यह भी पाया गया कि मस्तिष्क में मौजूद टाउ प्रोटीन (Tau Protein), जिसे ऐतिहासिक रूप से अल्जाइमर रोग की पहचान माना जाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एचएसवी-1, टाउ प्रोटीन और अल्जाइमर रोग: क्या संबंध है?
प्रोफेसर और उनकी टीम ने विभिन्न मॉडलिंग तकनीकों का उपयोग करके यह पता लगाया कि HSV-1 किस तरह से अल्जाइमर रोग से जुड़ा हो सकता है.
प्रोफेसर ने बताया, "अल्जाइमर रोग का निदान आमतौर पर मस्तिष्क कोशिकाओं के बाहर बीटा-अमाइलॉइड नामक प्रोटीन के गुच्छों और कोशिकाओं के अंदर टाऊ नामक एक अन्य प्रोटीन के समूह को खोज कर किया जाता है.
उन्होंने आगे कहा, "हमारे अध्ययन में, हमने पोस्टमॉर्टम मानव मस्तिष्क के नमूनों में HSV-1 से संबंधित प्रोटीन का पता लगाया. " "हमने पाया कि अल्जाइमर रोग के बिगड़ने पर वायरल प्रोटीन बढ़ जाते हैं और वे टाऊ के समान क्षेत्रों में पाए जाते हैं, लेकिन बीटा-अमाइलॉइड के साथ नहीं. लघु मानव मस्तिष्क मॉडल (ऑर्गेनोइड्स) का उपयोग करने वाले प्रयोगों में, हमने देखा कि HSV-1 संक्रमण टाऊ की मात्रा को बढ़ाता है,"
क्या अल्जाइमर का संबंध सर्दी-जुकाम पैदा करने वाले हर्पीज वायरस से है?
अध्ययन से पता चलता है कि कोल्ड सोर का कारण बनने वाला संक्रमण अल्जाइमर से जुड़ा हो सकता है. दरअसल हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस-1 (HSV-1) अल्जाइमर रोग के विकास में भूमिका निभा सकता है.
कैसे कर सकते हैं बचाव
HSV-1 संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं लोगों को अल्जाइमर रोग से बचा सकती हैं, लेकिन इस पर शोध करने के लिए अभी बहुत काम किया जाना बाकी है. क्योंकि शोधकर्ताओं का कहना है कि, हम अभी भी नहीं जानते कि वायरल संक्रमण से किसी व्यक्ति में अल्जाइमर विकसित होने का जोखिम क्यों बढ़ सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं