विज्ञापन

भारतीय टीवी की वो कैरेक्टर जिसने ऑनस्क्रीन की सबसे ज्यादा शादियां, कभी सांप बना दूल्हा तो कभी बदला पति

ससुराल सिमर का की एक बहू टीवी का सबसे ज्यादा शादी करने वाला किरदार बनी, अब उससे जुड़ी एक्ट्रेस की सर्जरी हो चुकी है और वह रिकवरी में हैं

भारतीय टीवी की वो कैरेक्टर जिसने ऑनस्क्रीन की सबसे ज्यादा शादियां, कभी सांप बना दूल्हा तो कभी बदला पति
ससुराल सिमर का कलर्स टीवी का पॉपुलर शो था
Social Media

टीवी की दुनिया में ऐसे कई किरदार हुए हैं जो सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन कुछ कहानियां अपने ट्विस्ट और ड्रामा की वजह से हमेशा ही लोगों के जहन में रहती हैं. कभी रिश्तों का उतार-चढ़ाव चौंका देता है तो कभी अचानक आए मोड़ लोगों को स्क्रीन से जोड़े रखते हैं. पर आज हम आपको एक ऐसे ही टेलीविजन कैरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि अपनी शादियों की वजह से सुर्खियों में रहा है. टेलीविजन के इस कैरेक्टर की ऑनस्क्रीन एक दो नहीं बल्कि कई बार शादियां हुई हैं और यही बात इसे और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती है. इसकी कहानी में हर बार कुछ नया देखने को मिलता है और यही वजह है कि ये किरदार आज भी लोगों की यादों में बना हुआ है.

सिमर भारद्वाज का किरदार जिसने बनाया रिकॉर्ड

अब बात करते हैं उस चर्चित कैरेक्टर की, ये है सिमर भारद्वाज का सीरियल ससुराल सिमर का' से. सिमर को इंडियन टीवी इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा शादी करने वाला कैरेक्टर माना जाता है. उसकी लाइफ में बार-बार ऐसी सिचुएशन आई जहां शादी कहानी का सबसे बड़ा हिस्सा बन गई. कभी मजबूरी, कभी फैमिली का दबाव और कभी कहानी में आए बड़े ट्विस्ट, हर बार सिमर की शादी ने दर्शकों को चौंकाया. शो में सुपर नैचुरल थीम आई तो ये मक्खी तक बनीं. इस तरह शादी में भी मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी. शो में कभी उनकी शादी एक ही पति से बार-बार हुई तो कभी सांप तक की दुल्हन बना दिया गया.

सिमर की कहानी में ड्रामा, ट्विस्ट और इमोशन

अगर शो की कहानी पर नजर डालें तो सिमर एक सिंपल लड़की होती है जिसका सपना डांसिंग में आगे बढ़ने का होता है. लेकिन सिचुएशन उसे एक ट्रेडिशनल फैमिली में बहू बनाकर ले आती है जहां से उसकी असली कहानी शुरू होती है. इसके बाद उसकी लाइफ में कई बड़े बदलाव आते हैं, कभी पहचान बदलने की सिचुएशन, कभी रिश्तों में गलतफहमी और कभी परिवार को बचाने की जिम्मेदारी. इन्हीं उतार-चढ़ाव के बीच उसकी शादियां भी कहानी का अहम हिस्सा बनती हैं और हर बार नया ट्विस्ट लेकर आती हैं.

सिमर का किरदार और असल जिंदगी की जंग

 आपको बता दे कि टेलीविजन की पापुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने ससुराल सिमर में सिमर का किरदार निभाया था और अपनी एक्टिंग से इस रोल को घर-घर तक पहुंचाया. आज वही दीपिका कक्कड़ असल जिंदगी में कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं. सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ लेकिन फिर कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है. फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com