विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज 2 लिवर कैंसर, Dr SK Sarin से जानें कितनी घातक है ये बीमारी, क्या है इलाज और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव

Dipika Kakar Diagnosed with Stage 2 Liver Cancer: फेमस टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लीवर कैंसर हैं. ऐसे में जानते हैं कि लिवर कैंसर से कैसे बचाव किया जा सकता है और क्या है इसका इलाज? इस बारे में डॉक्टर विस्तार से बता रहे हैं.

दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज 2 लिवर कैंसर, Dr SK Sarin से जानें कितनी घातक है ये बीमारी, क्या है इलाज और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव
Dipika Kakar Diagnosed with Stage 2 Liver Cancer: डॉक्टर से जानें कैसे कर सकते हैं लिवर कैंसर से बचाव.

Dipika Kakar Diagnosed with Stage 2 Liver Cancer: फेमस टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है. उन्होंने बताया कि इस महीने की शुरुआत में पेट दर्द की शिकायत की थी. जिसके बाद डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि उन्हें लिवर में "टेनिस बॉल के आकार" का ट्यूमर है, जिसमें स्टेज 2 लिवर कैंसर (Satge 2 Liver Cancer) है". उनके इस खुलासे के बाद लिवर कैंसर (Liver Cancer) को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कैसे इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है और क्या है इसका इलाज?  इस बारे में एनडीटीवी ने विस्तार से डॉ. एसके सरीन बता की.  

क्या है लिवर कैंसर का इलाज | Liver Cancer ka Ilaj

डॉक्टर एसके सरीन (Dr SK Sarin) ने बताया कि लीवर कैंसर सबसे तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है. डेथ के कारणों में नंबर तीन पर लिवर कैंसर है. उन्होंने बताया कि कैसे लीवर कैंसर का इलाज किया जा सकता है. डॉक्टर ने कहा, 'हम दो तरह से कैंसर का इलाज करते हैं एक कीमोथेरेपी देते हैं उसमें ट्यूमर भी मरता है पर आपके सेल्स भी मर जाते हैं. अब दूसरी थेरेपी है इम्यूनोथेरेपी जिसके अंदर बॉडी की इम्युनिटी बढ़ती है और उसके कारण कैंसर सेल्स को मारा जाता है तो बाकी सेल बचे रहते हैं. इम्यूनोथेरेपी अब बहुत ज्यादा प्रभावशाली हो गई है. लीवर कैंसर के लिए वह भारत में अवेलेबल है उसको हम यूज करते हैं पर महंगी बहुत है"

किन लोगों को है लीवर कैंसर का ज्यादा खतरा, खानपान का कैसे रखना है ध्यान | Liver Cancer Risk Factors

 जो डायबिटीज के मरीज है, उनका लिवर थोड़ा सूख जाता है उसमें मोटापा होता है, ऐसे में डायबिटीज वालों को खास ध्यान रखना चाहिए. ऐसे लोग जल्दी लिवर कैंसर के चपेट में आ जाते हैं.

डॉक्टर ने बताया कि खानपान में हमें बहुत ध्यान रखना है. कॉफी लिवर के कैंसर को कम करती है कॉफी का प्रयोग किया जा सकता है. अखरोट का प्रयोग कर सकते हैं और हां लिवर में फैट नहीं रहने दें अगर लिवर में फैट नहीं हो तो आप लिवर कैंसर से बचे रह सकते हैं और अगर हेपेटाइटिस बी है तो बराबर ध्यान रखना है दवा लेनी है, ताकि कैंसर ना बने.

बच्चों- महिलाओं में कितनी है लीवर कैंसर की संभावना? इसे न समझें 'डेथ वारंट'

डॉक्टर ने बताया, कि महिलाओं में जनरली लोग ब्रेस्ट कैंसर की बात करते हैं पर अब महिलाएं भी लिवर कैंसर की शिकार हो रही हैं. उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं को हेपेटाइटिस बी है उनको ये होने की संभावना रहती है. ऐसे में अगर माता-पिता को हेपेटाइटिस बी है तो बच्चों में भी हेपेटाइटिस मां से जाता है और उनमें भी लिवर ट्यूमर और लिवर की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है. डॉक्टर ने बताया कि ये कभी न सोचें कि लिवर कैंसर का मतलब है कि हमारा 'डेथ वारंट' निकल गया है. ऐसा बिल्कुल नहीं है. इसका इलाज संभव है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actress Deepika Kakkar, Liver Cancer, Actress Deepika Kakkar Has Stage 2 Liver Cancer, What Is The Treatment For Liver Cancer, How Can We Prevent Liver Cancer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com