Ghee On Soles Health Benefits: हम खुद को हेल्दी रखने के लिए कई घरेलू नुस्खों को आजमाते हैं. घी को केवल खाने तक ही सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे आयुर्वेदिक में अनेक स्वास्थ्य लाभों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. घी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद, पोषणकारी और स्वास्थ्यवर्धक होता है. इसे अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर घी रगड़ते हैं, तो इससे न केवल आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा भी मिल सकता है. आइए जानते हैं इसके चमत्कारिक फायदों के बारे में और किन लोगों के लिए खासतौर से ज्यादा फायदेमंद हो सकात है.
पैर के तलवों पर घी रगड़ने के फायदे | Benefits of Rubbing Ghee On The Soles of The Feet
1. नींद में सुधार
पैरों के तलवों पर घी लगाने से नर्व्स सिस्टम को शांत होता है और शरीर को आराम मिलता है. यह तनाव को कम करके गहरी और अच्छी नींद लाने में मदद करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. थकान और दर्द से राहत
दिनभर की थकान और मसल्स के दर्द को दूर करने के लिए तलवों पर घी रगड़ना फायदेमंद है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और मसल्स को आराम देता है.
यह भी पढ़ें: क्या हुआ था IIT बाबा अभय सिंह के बचपन में, कैसे पैरेंट्स का आपसी रिस्ता बदल सकता है बच्चे का जीवन
3. आंखों की रोशनी में सुधार
आयुर्वेद के अनुसार, पैरों के तलवों का संबंध हमारी आंखों से होता है. घी लगाने से आंखों की थकान दूर होती है और उनकी रोशनी में सुधार होता है.
4. बॉडी टेंपरेचर कंट्रोल करना
घी शरीर को ठंडक प्रदान करता है. यह बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल करता है और गर्मी से होने वाली समस्याओं जैसे जलन और सूजन को कम करता है.
5. स्किन को कोमल और हेल्दी रखता है
तलवों पर घी रगड़ने से त्वचा में नमी बनी रहती है. यह फटी एड़ियों और रूखी त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है.
यह भी पढ़ें: पेट का मोटापा घटाने के लिए दिन में इस समय पिएं हल्दी का पानी? क्या अपने आप गायब होने लगेगा बॉडी फैट? जानिए
ये 5 लोग जरूर करें घी का इस्तेमाल:
तनावग्रस्त व्यक्ति: जो लोग तनाव, चिंता या मानसिक थकान से जूझ रहे हैं, उन्हें जरूर घी रगड़ना चाहिए. इससे मानसिक शांति मिलती है.
नींद न आने की समस्या वाले: जो लोग अनिद्रा या नींद से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, उनके लिए यह एक आसान और प्राकृतिक उपाय है.
बच्चे और बुजुर्ग: बच्चों और बुजुर्गों को घी रगड़ने से एक्स्ट्रा एनर्जी मिलती है और उनकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
जिन्हें आंखों से जुड़ी समस्याएं हों: जो लोग कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल के कारण आंखों में थकान महसूस करते हैं, उन्हें यह उपाय जरूर अपनाना चाहिए.
जो दिनभर खड़े रहते हैं: वे लोग जो लंबे समय तक खड़े रहकर काम करते हैं, उनके पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहती है. घी रगड़ने से उन्हें तुरंत राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: इन 8 गलतियों की वजह से कभी कंट्रोल नहीं हो पाता डायबिटीज, लगातार बिगड़ने लगता है ब्लड शुगर लेवल
कैसे करें घी का इस्तेमाल?
- सोने से पहले पैरों को गुनगुने पानी से धोकर साफ करें.
- थोड़ा सा घी लें और इसे हल्के हाथों से तलवों पर रगड़ें.
- 5-10 मिनट तक मालिश करें ताकि घी त्वचा में अच्छी तरह समा जाए.
- इसके बाद चाहें तो मोजे पहन सकते हैं ताकि घी तलवों पर बना रहे.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं