Pet Ka Motapa Kaise Kam Kare: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खानपान के चलते पेट का मोटापा एक आम समस्या बन गया है. कई लोग इसे कम करने के लिए जिम जाते हैं, डाइटिंग करते हैं, और कई उपाय अपनाते हैं. लेकिन, क्या आपने हल्दी का पानी पीने के बारे में सुना है? आयुर्वेद में भी हल्दी के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है. हल्दी का पानी एक प्राकृतिक और हेल्दी उपाय है, जो पेट की चर्बी घटाने में मदद कर सकता है. इसे सुबह खाली पेट पीने से इसके लाभ ज्यादा मिलते हैं. हालांकि, यह उपाय अकेले पर्याप्त नहीं है. रेगुलर एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट और सही लाइफस्टाइल के साथ इसे अपनाएं.
क्या हल्दी का पानी पीने से पेट की चर्बी घटती है? | Does Drinking Turmeric Water Reduce Belly Fat?
हल्दी में पाया जाने वाला मुख्य कॉम्पोनेंच कर्क्यूमिन है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में फैट स्टोरेज को कम करने में मदद कर सकता है. इसके अन्य फायदे हैं:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेटाबॉलिज्म को तेज करता है: हल्दी का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे शरीर में कैलोरी बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में लौकी का जूस पीने से चमत्कारिक फायदे जान एक दिन भी नहीं करेंगे मिस, आज से ही शुरू कर देना चाहिए पीना
डिटॉक्सिफिकेशन: हल्दी का पानी लिवर को साफ करता है और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है.
इंफ्लेमेशन कम करता है: पेट की चर्बी बढ़ने का एक कारण शरीर में सूजन हो सकता है. हल्दी का पानी सूजन को कम करने में सहायक है.
ब्लड शुगर कंट्रोल: हल्दी का नियमित सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे अनावश्यक भूख कम लगती है.
हल्दी का पानी कब और कैसे पिएं? | When And How To Drink Turmeric Water?
सुबह खाली पेट
सुबह उठने के बाद हल्दी का पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है. खाली पेट हल्दी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है.
बनाने का तरीका
- एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी डालें.
- इसमें थोड़ा सा शहद या नींबू का रस मिलाएं (अगर चाहें तो).
- इसे अच्छे से मिलाकर धीरे-धीरे पिएं.
यह भी पढ़ें: हमारे शरीर में ये 5 बड़े काम करता है विटामिन ए, ये फूड्स खाकर मिलता है भरपूर Vitamin A का खजाना
क्या हल्दी का पानी पीने से बॉडी फैट अपने आप गायब हो जाएगा?
यह समझना जरूरी है कि हल्दी का पानी कोई जादुई उपाय नहीं है. यह अकेले पेट की चर्बी को कम नहीं कर सकता. इसके लिए आपको एक बैलेंस डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी होगी. हल्दी का पानी इन उपायों के साथ मिलकर रिजल्ट को बेहतर बना सकता है.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं