Gas Problem Solution at Home: पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, जो असुविधाजनक होने के साथ-साथ आपकी डेली लाइफ को भी प्रभावित कर सकती है. इससे पेट फूलना, कुछ भी खाने का मन न करना, एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या भी पैदा हो जाती है. यह समस्या अनियमित खान-पान, ज्यादा तला-भुना खाना खाने या पाचन तंत्र के सही ढंग से काम न करने के कारण होती है. ऐसे में पेट की गैस से राहत पाने के घरेलू उपाय आजमाना जरूरी है. कुछ घरेलू उपायों से आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही एक कारगर उपाय बताने जा रहे हैं, जिसमें पानी में एक खास चीज मिलाकर पीने से आपको गैस की समस्या से राहत मिल सकती है.
गैस से छुटकारा पाने के लिए पानी में क्या मिलाएं? (Gas Se Chutkara Pane Ke Liye Pani Me Kya Milaye)
अपनी गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप गुनगुने पानी में अजवाइन, जीरा या सौंफ का उपयोग कर सकते हैं. ये तीनों मसाले पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और पेट की गैस को तुरंत कम करने में मदद करते हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
यह भी पढ़ें: क्या पुदीना, धनिया की चटनी खाकर कम हो सकता है बढ़ा हुआ यूरिक एसिड? जानिए घरेलू उपाय
अजवाइन वाला पानी:
- एक गिलास पानी को गुनगुना करें.
- उसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें.
- इसे 5-10 मिनट तक भिगोकर रखें और छानकर पी लें.
अजवाइन वाला पानी पीने के फायदे (Ajwain Wala Pani Peene Ke Fayde)
अजवाइन में पाए जाने वाले तत्व गैस्ट्रिक जूस को बढ़ाते हैं, जो भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है और गैस की समस्या को दूर करता है।
जीरे वाला पानी:
एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा डालकर 10 मिनट तक उबालें.
पानी को छानकर हल्का गुनगुना होने पर पीएं.
जीरे वाला पानी पीने के फायदे (Jeera Pani Peene Ke Fayde)
जीरा पेट की जलन को कम करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. यह गैस और ब्लोटिंग से राहत दिलाने में बेहद प्रभावी है.
यह भी पढ़ें: सोने से पहले घी में काली मिर्च में मिलाकर खाइए, कई रोगों से मिल सकती है निजात
सौंफ वाला पानी:
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच सौंफ डालें.
इसे 5-7 मिनट तक भिगोकर रखें और फिर छान लें.
सौंफ वाला पानी पीने के फायदे (Saunf Wala Pani Peene Ke Fayde)
सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पेट के दर्द और गैस से राहत दिलाने में मददगार हैं. यह पाचन तंत्र को शांत करता है और ताजगी का एहसास कराता है.
पेट की गैस कम करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा टिप्स:
- ज्यादा मात्रा में पानी पीएं: शरीर को हाइड्रेट रखने से पाचन तंत्र सही रहता है.
- तला-भुना खाने से बचें: ज्यादा फैटी और मसालेदार खाने से गैस की समस्या बढ़ सकती है.
- फाइबर वाले फूड्स: फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाने से पेट को आराम मिलता है.
- धीरे-धीरे खाएं: भोजन को ठीक से चबाकर खाने से पाचन बेहतर होता है.
पेट में गैस की समस्या से बचाव और राहत के लिए घरेलू उपाय न केवल प्रभावी हैं, बल्कि इन्हें आजमाना भी आसान है. ऊपर बताए गए अजवाइन, जीरा और सौंफ के पानी को अपनी रूटीन में शामिल करके आप पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. इसके अलावा, बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से भी गैस की समस्या दूर रहती है.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं