Long Hair Growth Tips: बहुत से लोग आज बालों के झड़ने से परेशान हैं. कम उम्र में ही बालों का झड़ना या सफेद होना एक बुरे सपने जैसा है. सर्दियों में ये समस्या और भी ज्यादा भयानक रूप ले लेती है. कई लोगों में गंजेपन तक की नौबत आ जाती है. ऐसे में हर कोई बालों का झड़ना रोकने के उपाय (Ways to stop hair fall) या बालों की ग्रोथ बढ़ाने के तरीके तलाश करता है. हालांकि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के घरेलू उपाय कमाल कर सकते हैं. हेयर रिग्रोथ (Hair regrowth) के लिए कुछ नेचुरल चीजे बेहद कारगर मानी जाती हैं. हमारे किचन में रखी कुछ चीजें बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और हेयर लॉस को रोकने में मदद करते हैं. मेथी बालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं मानी जाती है. इसके साथ ही तिल भी बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं. अगर कोई बालों के झड़ने (Hair Fall), समय से पहले बालों के सफेद होने, डैंड्रफ या बेजान बालों से परेशान है, तो ये दो चीजें हर चीज का समाधान हैं. बस आपको ये जानने की जरूरत है कि इनका इस्तेमाल कैसे करना है. बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए मेथी और तिल का इस्तेमाल करने का तरीका यहां जानें.
बालों के लिए मेथी बीज के फायदे | Benefits of Fenugreek Seeds For Hair
मेथी के बीज आयरन और प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं. ये दोनों बालों की ग्रोथ के लिए दो जरूरी पोषक तत्व हैं. इनमें फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं. ऐसा माना जाता है कि ये यौगिक अपने सूजनरोधी और एंटिफंगल प्रभावों के कारण बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
ये भी पढ़ें: रात में सोने से पहले दूध के साथ खा लें 2 अंजीर और 5 मुनक्का, होंगे हैरान कर देने वाले फायदे
बालों के लिए तिल के फायदे | Benefits of Sesame Seeds For Hair
तिल के बीज बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं क्योंकि वे कॉपर, फास्फोरस, जिंक और आयरन सहित मिनरल्स से भरपूर होते हैं. वे प्रोटीन, विटामिन बी1 और फाइबर का भी एक बड़ा स्रोत हैं.
हेयर ग्रोथ के लिए मेथी और तिल का इस्तेमाल करने का तरीका:
मेथी और तिल का तेल पैक:
- मुट्ठीभर कटी हुई पुदीने की पत्तियां
- 5 बड़े चम्मच तिल का तेल
- 2 बड़े चम्मच मेथी के बीज
कैसे बनाएं हेयर पैक?
- एक कटोरे में तेल गर्म करें और फिर पत्तियां और बीज डालें.
- जब वे चटकने लगें तो इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने दें.
- तेल को छान लें और अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं.
- यह कॉम्बिनेशन स्कैल्प पर बैक्टीरिया से छुटकारा पाने में मदद करेगा और बालों के रोम को पोषण देगा, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ने लगेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं