Urine Leakage (Urinary incontinence): जरा सी छींक या खांसी आने पर यूरिन निकल आता है. महिलाओं में ये समस्या अधिक देखी जाती है. कई बार इसकी वजह से उन महिलाओं को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है. पेशाब से जुड़ी इस बीमारी को यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस कहते हैं. पुरुषों में भी ये बीमारी पाई जाती है, लेकिन महिलाओं की तुलना में कम. हर 8 में से 1 पुरुष को ये समस्या होती है, वहीं महिलाओं में तीन में एक महिला को ये समस्या होती है.
What is Urinary incontinence:यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस का मतलब होता है कि व्यक्ति के न चाहते हुए भी बॉडी में स्टोर यूरिन का अपने आप निकल जाना (Urine Leakage). दरअसल, यूरिन हमारे ब्लैडर में स्टोर होती रहती है, जब ब्लैडर भरने लगता है तब हमें यूरिन पास करने की जरूरत होती है और इसका प्रेशर महसूस होता है. कई लोग ऐसे हैं जो पेशाब आने पर भी यूरिन रोक लेते हैं. इनकॉन्टिनेंस की प्रॉब्लम तब होती है जब पेशाब को रोककर रखने वाली मांसपेशियां कमजोर (Overactive bladder) पड़ जाती हैं. ऐसे में तेज हंसने या खांसी का हल्का सा झटका पड़ने पर भी यूरिन निकल आती है.
कितनी भी तेज गर्मी हो, ये 10 चीजें रखती हैं शरीर को ठंडा, लू या हीटस्ट्रोक आपको छूं भी नी पाएगी
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वजह से होती है मिड एड महिलाओं में ये समस्या (Urinary incontinence - Symptoms and causes)
- औरतों में ये बीमारी उम्र बढ़ने के साथ कॉमन हो जाती है. अधिकतर महिलाओं में 30-35 की उम्र के बाद ये परेशानी देखी जाती है.
- बच्चे की डिलीवरी के बाद कई महिलाओं के शरीर के निचले हिस्से के मसल्स कमजोर हो जाते हैं, क्योंकि बच्चे को जन्म देने में नीचे के मसल्स ज्यादा स्ट्रेच होते हैं. ऐसा अक्सर तब देखा जाता है, जब कोई मां काफी पतली हो और पैदा हुआ बच्चा काफी हेल्दी हो.
- इसके अलावा मोटापा और डायबिटीज की वजह से भी ये परेशानी होने लगती है. जो लोग बहुत ज्यादा कॉफी पीते हैं, या फिर स्मोकिंग करते हैं उनमें ये समस्या हो सकती है.
क्या है इलाज | Urinary incontinence: Treatment
- लंबे समय तक अगर ये प्रॉब्लम होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है. डॉक्टर्स पहले मरीज को लाइफ स्टाइल सुधारने की सलाह देते हैं. कॉफी-चाय और स्मोकिंग से परहेज करने को कहा जाता है.
- मसल्स को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज सिखाई जाती है, इसे पेल्विक फ्लोर मसल ट्रेनिंग कहते हैं.
- पेशेंट को ब्लैडर ट्रेनिंग भी दी जाती है. बहुत जोर से पेशाब आने पर उससे कैसे डील किया जाए. ट्रेनिंग के माध्यम से ब्लैडर को धीरे-धीरे यूरिन रोकने के लिए प्रशिक्षित करते हैं.
- दवाएं भी दी जाती है, या कुछ मामलों में ऑपरेशन भी करना पड़ सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं